बदला मौसम का मिजाज, चोटियों पर हिमपात
पिथौरागढ़: जिले भर में मौसम का मिजाज बदल गया है। गुरुवार तक चटक धूप खिलने के बाद शुक्रवार
पिथौरागढ़: जिले भर में मौसम का मिजाज बदल गया है। गुरुवार तक चटक धूप खिलने के बाद शुक्रवार से मौसम बदल चुका है। गुरुवार रात्रि को जिले के अधिकांश क्षेत्रों में हल्की वर्षा हुई। इस दौरान पिथौरागढ़ में 1.2 एमएम , गंगोलीहाट में 2.1 एमएम, डीडीहाट में 9.2 एमएम वर्षा हुई। शुक्रवार दिन में पिथौरागढ़ सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हुई। मुनस्यारी और धारचूला के कुछ क्षेत्रों में वर्षा हुई । वहीं हिमालय की ऊंची चोटियों में हिमपात हो रहा है। मुनस्यारी के पंचाचूली, राजरंभा, हंसलिंग, नंदा देवी, नंदा कोट की चोटियों में हिमपात हो रहा है। उधर धारचूला के उच्च हिमालय में कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग में लिपूलेख में हल्का हिमपात हो चुका है। व्यास और दारमा की ऊंची चोटियों में हिमपात हो रहा है। यह मौसम का दूसरा हिमपात है। आसमान के बादलों से घिरे होने और ठंडी हवाएं बहने से तापमान में कमी आई है।