उच्च हिमालय के लिए हेलीकॉप्टर सेवा प्रारंभ
संवाद सूत्र धारचूला प्रदेश सरकार द्वारा उच्च हिमालयी व्यास घाटी के लिए हेलीकॉप्टर सेवा प्रारंभ क
संवाद सूत्र, धारचूला: प्रदेश सरकार द्वारा उच्च हिमालयी व्यास घाटी के लिए हेलीकॉप्टर सेवा प्रारंभ कर दी गई है। सोमवार को हेलीकॉप्टर ने उच्च हिमालय में स्थित बूंदी के लिए चार चक्कर लगाए। जिसमें चौदह लोग बूंदी तक गए। उच्च हिमालय से दो लोग धारचूला लौटे। उच्च हिमालय में गुंजी में मौसम खराब होने से हेलीकॉप्टर बूंदी तक ही उड़ा।
सरकार द्वारा चलाई गई सेवा के तहत रविवार को भी हेलीकॉप्टर उड़ा परंतु मौसम खराब होने से वापस लौट गया था। सोमवार सुबह मौसम ठीक रहने पर हेली सेवा प्रारंभ हुई। हेलीकॉप्टर को धारचूला से गुंजी जाना था। उच्च हिमालय में गुंजी में मौसम खराब होने से बूंदी तक ही उड़ सका। दिन भर में केवल चार चक्कर लगाए। जिसमें 14 लोग बूंदी तक पहुंचे। इस दौरान हैलीपैड से गुंजी जाने वाले पचास लोग वापस लौटे। जिसे लेकर रोष भी बना रहा।
एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला ने बताया कि हेलीकॉप्टर सेवा जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि मंगलवार से मौसम सही होने पर सुबह आठ बजे से चार बजे तक हेलीकॉप्टर सेवा जारी रहेगी। कुछ लोगों ने दिन में मौसम साफ रहने के बाद सेवा नहीं चलने पर भी नाराजगी जताई है। लोगों का कहना है कि बूंदी में अमूमन मौसम साफ रहता है।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप