विधायक हरीश धामी ने जौलजीबी गिरफ्तारियों पर पुलिस को घेरा, कहा- 'सरकारी दबाव में नहीं दी जमानत'
धारचूला विधायक हरीश धामी ने जौलजीबी मेले विवाद में हुई गिरफ्तारियों पर सरकार और पुलिस को घेरा है। उन्होंने आरोप ...और पढ़ें

विधायक हरीश धामी. File Photo

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़। जौलजीबी मेले के विवाद में चार कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद धारचूला विधायक हरीश धामी ने सरकार और पुलिस पर निशाना साधा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि जिन धाराओं में सुप्रीम कोर्ट के नियमों के अनुसार थाने से जमानत दी जा सकती है, उनमें भी सरकार के दबाव में पुलिस ने आरोपितों को न्यायालय तक पहुंचा दिया। उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई का जवाब क्षेत्र की जनता आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में देगी।
विधायक ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए इसे सरकार के दबाव में की गई कार्रवाई बताया। उन्होंने पुलिस की कार्रवाई को एक तरफा बताया है।
गौरतलब है कि जौलजीबी मेले में 14 नवंबर को हुए विवाद के बाद पुलिस ने पांच नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इनमें से चार आरोपितों को 18 नवंबर को गिरफ्तार कर न्यायालय से 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
जौलजीबी मेला विवाद मामले में जांच की जा रही है। अभी चार लोगों को गिरफ्तार कर 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। - अक्षय प्रह्लाद कोंडे, एसपी पिथौरागढ़