लोहाघाट के हनुमान मंदिर में 'हनुमान अंश' फिल्म का प्रदर्शन, युवाओं को मिला प्रेरणा का संदेश
हिंदू जागरण मंच ने लोहाघाट के हनुमान मंदिर में संत नीम करौरी बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म 'हनुमान अंश' ...और पढ़ें

HighLights
हनुमान मंदिर, लोहाघाट में 'हनुमान अंश' फिल्म का प्रदर्शन हुआ।
हिंदू जागरण मंच द्वारा आयोजित, संत नीम करौरी बाबा से प्रेरित।
युवाओं में सेवा, संस्कार और सकारात्मक जीवन-दृष्टिकोण को बढ़ावा।
जागरण संवाददाता, लोहाघाट। नगर के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में हिंदू जागरण मंच की ओर से संत नीम करौरी बाबा के जीवन से प्रेरित फिल्म ‘हनुमान अंश’ का प्रदर्शन किया गया। फिल्म देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग परिवार के साथ पहुंचे।
खासकर बच्चों में काफी उत्साह दिखा। फिल्म दिखाने से पूर्व हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया गया। हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक सुमित भट्ट ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में भगवान हनुमान के प्रति श्रद्धा, भारतीय संत परंपरा के प्रति प्रेम तथा युवा पीढ़ी में सेवा, संस्कार, सदाचार और सकारात्मक जीवन-दृष्टिकोण को बढ़ावा देना था।
उन्होंने कहा कि फिल्म प्रदर्शन के माध्यम से युवाओं को जीवन में अच्छे विचारों को अपनाने, माता-पिता एवं गुरुजनों का सम्मान करने, जरूरतमंदों की सहायता करने तथा समाज और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को समझने की प्रेरणा देने का प्रयास किया गया। इस दौरान अक्षय प्रताप सिंह, राजेंद्र गड़कोटी, मुकेश जोशी, भास्कर गड़कोटी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
