विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुख्यमंत्री धामी ने की लोहाघाट के झूमाधूरी मंदिर में ऑनलाइन पूजा, मांगी खुशहाली

Published: Sun, 22 Mar 2026 02:42 PM (IST)

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहाघाट के पाटन-पाटनी स्थित प्रसिद्ध झूमाधूरी मंदिर में ऑनलाइन पूजा-अर्चना की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी. File Photo

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी. File Photo

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, लोहाघाट। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को ऑनलाइन जुड़कर लोहाघाट के समीप पाटन-पाटनी स्थित प्रसिद्ध झूमाधूरी मंदिर की पूजा अर्चना की। उन्होंने मां का आशीर्वाद लेते हुए मंदिर में मौजूद भक्तों का अभिवादन स्वीकार किया। कहा कि झुमाधूरी की ऊंची चोटी पर स्थित मां भगवती हमेशा भक्तों के कष्टों को दूर करती हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नवरात्र के पावन पर्व पर मैं चंपावत जनपद सहित उत्तराखंड राज्य, भारतवर्ष एवं  विश्व में शांति व खुशहाली की कामना करता हूं। मुख्यमंत्री ने शीघ्र ही मंदिर में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर पूजा-अर्चना के लिए आने की इच्छा भी जताई। पूजा-अर्चना उमेश चंद्र पाटनी ने सम्पन्न कराई।

झुमाधूरी मंदिर पाटन गांव से लगभग डेढ़ किमी ऊंची चोटी पर पर स्थित है। यहां नंदाष्टमी पर्व पर विशेष धार्मिक अनुष्ठान होते हैं। इस दिन पाटन व राइकोट गांवों से देवी रथों को रस्सों के सहारे मंदिर पहुंचाया जाता है। मान्यता है कि यहां मौजूद मां भगवती भक्तों के हर दुख को दूर करने के साथ नि:संतान दंपति को संतान का सुख देती है।