Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डीडीहाट विधानसभा के पहले विधायक रहे गोपाल दत्त ओझा का निधन

    By JagranEdited By:
    Updated: Fri, 07 Jan 2022 10:57 PM (IST)

    डीडीहाट विधानसभा के पहले विधायक रहे गोपाल दत्त ओझा का 90 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है।

    Hero Image
    डीडीहाट विधानसभा के पहले विधायक रहे गोपाल दत्त ओझा का निधन

    संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़ : डीडीहाट विधानसभा के पहले विधायक रहे गोपाल दत्त ओझा का 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही जिले में शोक की लहर दौड़ गई। तमाम लोगों ने उनके आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वर्ष 1967 से 1976 तक तीन बार डीडीहाट का प्रतिनिधित्व करने वाले गोपाल दत्त ओझा जिले के वरिष्ठ अधिवक्ता भी थे। वे 90 वर्ष की उम्र में भी सक्रिय रहे। नियमित न्यायालय पहुंचने वाले अपने सरल स्वभाव के चलते खासे लोकप्रिय रहे। सामाजिक कायो में बढ़चढ़ कर भागीदारी करने वाले पूर्व विधायक ने शुक्रवार की सुबह अंतिम सांस ली। उनके निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, कैबिनेट मंत्री विशन सिंह चुफाल, विधायक चंद्रा पंत, पूर्व सांसद महेंद्र सिंह माहरा, पूर्व विधायक मयूख महर, पूर्व दर्जा मंत्री महेंद्र सिंह लुंठी, नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र रावत, कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष जगत सिंह खाती बार एसोसिएशन अध्यक्ष मोहन चंद्र भट्ट, वरिष्ठ अधिवक्ता निर्मल चौधरी, अजय बोहरा, अनिल रौतेला सहित तमाम लोगों ने गहरा दुख जताया है।

    स्थानीय रामेश्वर घाट पर उनकी अंत्येष्टि की गई। उनके पुत्र अधिवक्ता मनोज ओझा, अशोक ओझा ने मुखाग्नि दी। डीडीहाट तहसील क्षेत्र में भी जगह-जगह शोक सभाओं का आयोजन कर दिवंगत गोपाल दत्त ओझा को श्रद्धांजलि दी गई। ========= कांग्रेस ने खोया अपना मजबूत स्तंभ : मयूख

    संस, पिथौरागढ़: पूर्व विधायक गोपाल दत्त ओझा के निधन पर कांग्रेस ने गहरा शोक प्रकट किया है। पार्टी कार्यालय में शोकसभा कर दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। पूर्व विधायक मयूख महर ने कहा कि आज कांग्रेस ने अपना एक मजबूत स्तंभ खो दिया है। जिसकी कभी भरपाई नहीं की जा सकती। शोक व्यक्त करने वालों में कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर, यूकां जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर, खीमराज जोशी, तिलकराज जोशी, पूरन भट्ट, डा. हरीश बोरा, भैरव गिरी, बहादुर सामंत, मुस्तकीम, सुरेश पांडेय, होशियार लुंठी, गणेश प्रसाद, हीरा बिष्ट आदि शामिल थे। कांग्रेस के प्रांतीय प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी ने भी पूर्व विधायक ओझा के निधन को पार्टी के लिए अपूर्णीय क्षति बताया। शुक्रवार को स्थानीय रामेश्वर घाट में हुए दिवंगत पूर्व विधायक ओझा के अंतिम संस्कार में पूर्व सांसद महेंद्र सिंह माहरा, पूर्व पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती, दीपक तिवारी, भास्कर भट्ट, महेंद्र सिंह लुंठी, मोहन भट्ट, पवन माहरा समेत सामजिक, राजनीतिक, व्यापारिक तमाम संगठनों के बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे। ======== बार संघ ने दी श्रद्धांजलि

    वरिष्ठ अधिवक्ता व जिला बार संस्था के संरक्षक गोपाल दत्त ओझा के निधन पर बार संघ ने सचिव राजेश तिवारी की अध्यक्षता में जिला न्यायालय परिसर में दो मिनट का मौन रखकर शोक संवेदना व्यक्त की। शोक व्यक्त करने वालों में संयुक्त सचिव विनोद मतवाल, डीसी पंत, रमेश चंद्र कापड़ी, सुभाष चंद्र सिंह, मोहन महरा, एडी पांडे आदि शामिल थे। इधर, राशिसं जिलाध्यक्ष गोविद भंडारी, जिला बाल कल्याण समिति के सदस्य जगदीश कलौनी आदि ने ओझा के निधन पर शोक संवेदना प्रकट की है।