आपदा से अलग थलग पड़े मोतीघाट में बनेगा मोटर मार्ग
जागरण संवाददाता, पिथौरागढ़: चार माह से आपदा के चलते अलग -थलग पड़े मुनस्यारी विकास खंड के टां
जागरण संवाददाता, पिथौरागढ़: चार माह से आपदा के चलते अलग -थलग पड़े मुनस्यारी विकास खंड के टांगा क्षेत्र के लिए दीपावली खुश खबरी लेकर आई है। मार्ग के क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत के लिए धनराशि स्वीकृत हो गई है। मार्ग की मरम्मत के बाद ही टांगा, गोल्फा, बौना क्षेत्र की सत्ररह सौ की आबादी को चलने की सुविधा मिल सकेगी।
एक जुलाई को रात को प्रकृति के इस क्षेत्र में आपदा ने कहर मचाया था। हाइड्रो प्रोजेक्ट का डैम टूट जाने से ऊफान पर आई सेरा नदी के बहाव में पुल और वाहन बह गया था। क्षेत्र अलग-थलग पड़ा था। कई दिनों तक क्षेत्र के लोग गांवों में फंसे रह गए है। सेराघाट से फर्वेकोट तक सड़क दो स्थानों पर पूरी तरह बह गई थी। ग्रामीण जान हथेली पर लेकर चल रहे थे। चार माह बीतने के बाद भी इस सड़क को खोलने का कोई प्रयास नहीं किया गया। जिसे लेकर क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त था। बीते दिनों क्षेत्र की जनता भाजपा नेता जगत मर्तोलिया के नेतृत्व में जिलाधिकारी सी रविशंकर से मिली और क्षेत्र की समस्या से अवगत कराया गया। मोतीगाड़ नदी में बनी दो गरारी बढ़ा रही हैं दुश्वारियां मोतीगाड़ नदी में लोगों की आवाजाही के लिए बनी दो गरारियां ग्रामीणों की दुश्वारियां बढ़ा रही हैं। एक गरारी से एक समय एक व्यक्ति ही चल सकता है। एक व्यक्ति को खींचने के लिए पांच लोगों की आवश्यकता पड़ती है। जिस पर जनता ने गहरा रोष जताया था। इसके लिए कार्यदायी संस्था पर नकेल कसने की मांग की है। सड़क खोलने को साढ़े दस लाख की धनराशि स्वीकृत चार माह से बंद मार्ग को खोलने के लिए डीएम ने लोनिवि डीडीहाट को अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंप कर साढ़े दस लाख की धनराशि दी है। विभाग को 20 नवंबर तक हर हाल में मार्ग खोलने के सख्त निर्देश दिए हैं। जनता ने इसके लिए डीएम का आभार जताया है।