Move to Jagran APP

दारमा में औरंग के पास ग्लेशियर खिसका, मार्ग बंद

संसू धारचूला उच्च हिमालयी दारमा घाटी में अभी भी ग्लेशियरों के खिसकने का क्रम जारी है। युसा

By JagranEdited By: Published: Fri, 24 May 2019 11:00 PM (IST)Updated: Fri, 24 May 2019 11:00 PM (IST)
दारमा में औरंग के पास ग्लेशियर खिसका, मार्ग बंद
दारमा में औरंग के पास ग्लेशियर खिसका, मार्ग बंद

संसू, धारचूला: उच्च हिमालयी दारमा घाटी में अभी भी ग्लेशियरों के खिसकने का क्रम जारी है। युसौंग के पास आए ग्लेशियर की बर्फ हटा दी गई है। इधर अब औरंग के पास ग्लेशियर के आने से मार्ग बंद है।

loksabha election banner

दारमा मार्ग पर इस वर्ष भारी हिमपात के चलते विशाल ग्लेशियर आ गए थे। जिसके चलते दारमा घाटी का माइग्रेशन प्रभावित है। सोबला से दारमा सड़क में आए ग्लेशियरों को हटाने के लिए सीपीडब्ल्युडी को भारी मशक्कत करनी पड़ी थी। सेला से आगे यूसौंग के पास विशाल ग्लेशियरों के खिसकने से मार्ग खोलना चुनौती बना हुआ था। यहां पर सड़क में आई बर्फ हटा दी गई है। इसी बीच इससे औरंग में ग्लेशियर के खिसक कर आने की जानकारी मिली है। जिससे मार्ग बंद हो चुका है। सीपीडब्ल्युडी के अनुसार दो दिन के भीतर औरंग में भी बर्फ हटा दी जाएगी। क्षेत्र के बीडीसी सदस्य मनोज नगन्याल ने बताया कि दो दिन बाद दारमा तक आवाजाही प्रारंभ होने की संभावना है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.