पिथौरागढ़ में कार्य बहिष्कार में रहे जनरल-ओबीसी कर्मचारी, कार्यालयों में कामकाज प्रभावित
जनरल-ओबीसी इंप्लाइज एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई के विरोध में कर्मी कार्य बहिष्कार में रहे।
पिथौरागढ़, जेएनएन : उत्तराखंड जनरल-ओबीसी इंप्लाइज एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष दीपक जोशी के खिलाफ कार्रवाई से नाराज कर्मचारियों ने बुधवार को कार्य बहिष्कार किया। सरकारी कार्यालयों में कामकाज प्रभावित हुआ। कर्मचारियों ने प्रांतीय अध्यक्ष के खिलाफ आरोप वापस नहीं लिए जाने तक एसोसिएशन संघर्ष जारी रखेगी।
जिले के जनरल-ओबीसी कर्मचारियों ने अपने-अपने कार्यालयों के समक्ष कार्य बहिष्कार के दौरान प्रदर्शन किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि कर्मचारियों की आवाज उठाने वाले पदाधिकारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार ने प्रांतीय अध्यक्ष के खिलाफ आरोप पत्र जल्द वापस नहीं लिया तो पूरे प्रदेश में उग्र आंदोलन छेड़ दिया जाएगा। कार्य बहिष्कार के दौरान जिला अध्यक्ष दिनेश गुरू रानी, महामंत्री विजेंद्र लुंठी, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप भट्ट, सौरभ चंद, दिनेश जोशी, प्रवीण रावल, दीपक चुफाल, गिरीश जोशी, जीवन देवलाल, अनिल चंद, प्रहलाद सिंह, राजेंद्र राणा, संजय पंत, ज्योति पांडेय, होशियार कार्की, अरविंद अरविंद द्विवेदी, दिनेश उपाध्याय, योगेश रिखाड़ी, कैलाश पांडेय सहित कई कर्मचारी शामिल थे।