Move to Jagran APP

पूर्व सैनिकों को बेटी की शादी को मिलेंगे 50 हजार

पिथौरागढ़: पूर्व सैनिकों को पुत्री के विवाह में पचास हजार की आर्थिक सहायता दी जाएगी। पूर्व सै

By JagranEdited By: Published: Mon, 11 Dec 2017 07:33 PM (IST)Updated: Mon, 11 Dec 2017 07:33 PM (IST)
पूर्व सैनिकों को बेटी की शादी को मिलेंगे 50 हजार
पूर्व सैनिकों को बेटी की शादी को मिलेंगे 50 हजार

पिथौरागढ़: पूर्व सैनिकों को पुत्री के विवाह में पचास हजार की आर्थिक सहायता दी जाएगी। पूर्व सैनिक जन कल्याण समिति ने इसके लिए पूर्व सैनिकों से संगठन से संपर्क करने की अपील की है।

loksabha election banner

पूर्व सैनिक जन कल्याण समिति की मासिक बैठक में उक्त निर्णय लिया गया। संगठन के अध्यक्ष दान सिंह वल्दिया की अध्यक्षता में विभिन्न मुद्दों को लेकर चर्चा की गई। बैठक की शुरू आत में मीडिया प्रभारी विनोद सिंह बिष्ट व पूर्व अध्यक्ष राम सिंह बिष्ट ने पूर्व सैनिकों को जानकारी देते हुए कहा कि केंद्रीय सैनिक बोर्ड द्वारा अब पूर्व सैनिकों की बेटियों के विवाह के लिए दी जानी वाली आर्थिक सहायता राशि बढ़ाकर पचास हजार कर दी गई है। निकट भविष्य में जिस किसी भी पूर्व सैनिकों की पुत्री का विवाह हो वह जन कल्याण समिति से संपर्क कर सकते हैं। इस दौरान संगठन ने प्रदेश सरकार द्वारा लागू किए जा रहे विकास प्राधिकरण को जनता के हित के खिलाफ बताते हुए इस संबंध में आम जनता के साथ विचार-विमर्श का निर्णय लिया। बैठक में गंगा सिंह सौन, गोविंद सिंह बिष्ट, प्रकाश भट्ट, कुंडल मोसाल, देव सिंह भाटिया, राजेंद्र भाटिया, लक्ष्मण सिंह मेहता, होशियार सिंह, गिरीश चंद्रा, राम सिंह खैनाल, इंद्रजीत सिंह आदि मौजूद थे।

विजय उप्रेती


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.