गंगोलीहाट के चिकित्सा कर्मियों को तीसरे माह भी नहीं मिला वेतन
संवाद सूत्र, गंगोलीहाट: दूरदराज के क्षेत्रों में चिकित्सा सेवा दे रहे कर्मचारियों को वेतन नहीं मि
संवाद सूत्र, गंगोलीहाट: दूरदराज के क्षेत्रों में चिकित्सा सेवा दे रहे कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल पा रहा है। तहसील क्षेत्र के 50 से अधिक कर्मचारी तीन माह से वेतन नहीं मिलने से परेशान हैं। कर्मचारियों ने अविलंब वेतन दिए जाने की गुहार सरकार से लगाई है।
विषम भौगोलिक परिस्थतियों में सेवाएं दे रहे गंगोलीहाट तहसील के चिकित्सा कर्मी आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे हैं। कम वेतन वाले कर्मचारियों के लिए घर खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है। जिले की बेरीनाग और गंगोलीहाट तहसील को छोड़कर शेष तहसीलों में कर्मचारियों को वेतन आहरित हो चुका है। अन्य तहसीलों में भी दो माह से वेतन रू का हुआ था। गंगोलीहाट के कर्मचारियों को तीसरे माह भी वेतन नहीं मिल पाया है। चिकित्सक, फार्मेसिस्ट, एएनएम सहित अन्य स्वास्थ कर्मियों ने गंगोलीहाट वेतन के लिए सीएमओ कार्यालय से मांग की तो उन्हें बताया गया कि बजट की कमी के चलते समस्या आ रही है। शासन से बजट की मांग की गई है। बजट मिलते ही वेतन दे दिया जाएगा। कर्मचारियों का आक्रोश भविष्य में गंभीर रू प ले सकता है।