Move to Jagran APP

सैन्य सम्मान के साथ ग्रिफ के जवान को दी अंतिम विदाई, सिक्किम में हार्ट अटैक से हुई थी मौत

पिथौरागढ़ के रावलगांव निवासी ग्रिफ के जवान गुमान सिंह की गुरुवार को सैन्य सम्मान के साथ अंत्येष्टि हुई।

By JagranEdited By: Published: Thu, 05 Mar 2020 11:09 PM (IST)Updated: Fri, 06 Mar 2020 06:11 AM (IST)
सैन्य सम्मान के साथ ग्रिफ के जवान को दी अंतिम विदाई, सिक्किम में हार्ट अटैक से हुई थी मौत
सैन्य सम्मान के साथ ग्रिफ के जवान को दी अंतिम विदाई, सिक्किम में हार्ट अटैक से हुई थी मौत

गंगोलीहाट, जेएनएन: नगर के रावलगांव निवासी ग्रिफ के जवान गुमान सिंह की गुरुवार को सैन्य सम्मान के साथ अंत्येष्टि की गई। जवान की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।

loksabha election banner

मूल रू प से गानूरा निवासी ग्रिफ के जवान गुमान सिंह पुत्र दीवान सिंह (59) सिक्किम में हवलदार पद पर तैनात थे। बीते एक मार्च को ड्यूटी के दौरान उनकी हार्ट अटैक से मौत हो गई। गुरू वार को उनका पार्थिव शरीर रावलगांव स्थित उनके निवास स्थान लाया गया। जवान का पार्थिव शरीर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को रामेश्वर घाट में अंत्येष्टि के लिए लाया गया। जहां सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। पिथौरागढ़ पुलिस लाइन से पहुंचे जवानों ने उन्हें अंतिम सलामी दी। मृतक जवान के पुत्र मनोज ने चिता को मुखाग्नि दी। इस मौके पर प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार आरजी गोस्वामी, संजय पंवार, विजय शाह भी मौजूद रहे। मृतक गुमान सिंह के इकलौते पुत्र मनोज सिंह जम्मू कश्मीर में श्रीनगर में सेना में तैनात हैं। दो पुत्रियों का विवाह हो चुका है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.