Move to Jagran APP

अगस्त से बूथ स्तर से सरकार के कायोँं का होगा प्रचार -पसार

भाजपा कार्यकर्ता अगस्त से सरकार के कार्यो का प्रचार प्रसार करेंगे।

By JagranEdited By: Published: Mon, 26 Jul 2021 06:14 PM (IST)Updated: Mon, 26 Jul 2021 06:14 PM (IST)
अगस्त से बूथ स्तर से सरकार के कायोँं का होगा प्रचार -पसार
अगस्त से बूथ स्तर से सरकार के कायोँं का होगा प्रचार -पसार

फोटो फाइल: 26 पीटीएच 15

loksabha election banner

परिचय: जौलजीबी में भाजपा कार्यशाला में मौजूद पदाधिकारी संसू, जौलजीबी/धारचूला: भाजपा की मंडल स्तरीय कार्यशाला में पन्ना प्रमुख को अपनाने और आगामी अगस्त माह से भाजपा सरकार के कार्यो का बूथ स्तर से प्रचार प्रसार का निर्णय लिया गया।

जौलजीबी भाजपा मंडल अध्यक्ष गणेश चंद की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष विरेंद्र वल्दिया थे। उन्होंने कहा कि पाट‌र्ी्र का मूलमंत्र पन्ना प्रमुख को अपनाना है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष गणेश चंद ने कहा कि जौलजीबी मंडल पांच शक्ति केंद्र और 24 बूथ हैं। सभी बूथों में एक अगस्त से सरकार के कार्याें के प्रचार प्रसार का कार्य प्रारंभ हो जाएगा। उन्होंने कहा कि 2022 के चुनाव में धारचूला सीट से भाजपा की जीत होगी।

कार्यशाला में मंडल प्रभारी अशोक नबियाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष डंबर सिंह ,पूर्व विधायक गगन रजवार, मंडल महामंत्री नरेश बोरा, जगदीश परिहार, उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह,लक्ष्मी दत्त्त भट्ट, लीला बंग्न्याल, कमला चंद, अमिता देवी, कुंती देवी, देवेंद्र परिहार, डीएन जोशी, जिपं सदस्य गंगोत्री दताल, लीलाधर , चंद्र राम, मुरलीधर, गंगोत्री चलाल आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन भाजपा सोशल मीडिया प्रभारी हरीश चंद्र ओझा ने किया। इस मौके पर एक दर्जन लोगों को भाजपा जिलाध्यक्ष ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई ।

धारचूला: भाजपा मंडल कार्यकारिणी धारचूला की सोमवार को बैठक हुई। बैठक में अबकी बार जिले में चार का संकल्प लिया। इस मौके पर पार्टी के संकल्प पत्र का अनुमोदन किया गया। मंडल अध्यक्ष कृष्णा गब्र्याल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक जिला प्रभारी गंगोत्री दताल और मुख्य वक्ता लोकेश भड़ ने दीप प्रज्ज्वलित कर बैठक का शुभारंभ किया। इस मौके पर लोकेश भड़ ने कहा कि पूर्व पीएम अटल बिहारी बाजपेयी से लेकर पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में देश मजबूत हुआ है। वर्तमान में भारत विश्व के विकसित देशों से बराबरी करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। कारगिल से लेकर गलवान तक भारत का शौर्य बढ़ा है। 2022 में भाजपा प्रदेश में 60 से अधिक सीट जीतेगी।

बैठक में अशोक नबियाल, रु कुम बिष्ट, राजू नेगी, पूरन धामी, गोपाल बिष्ट, नंदन धामी , उर्मिला कुटियाल, लक्ष्मी परमार, गणेश गब्र्याल, देवकृष्ण फकलियाल, वीरेंद्र नबियाल, जयराज गब्र्याल, जगत सिंह गंडी, भगवती नबियाल, उर्मिला डाबरा, हरीश टम्टा, ललित थापा सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री रवींद्र ठगुन्ना और विशन सिंह धामी ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.