पिथौरागढ़ में बारिश से तबाही, महिला समेत चार घायल
जिले के विभिन्न स्थानों पर चले अंधड़ और बीती रात्रि की भारी बारिश से व्यापक नुकसान हुआ है। बेरीनाग के स्यूती गाव में एक मकान पर पेड़ गिरने से महिला घायल हो गई।
पिथौरागढ़, [जेएनएन]: जिले के विभिन्न स्थानों पर चले अंधड़ और बीती रात्रि की भारी बारिश से व्यापक नुकसान हुआ है। बेरीनाग तहसील के मानीखेत ग्राम सभा के स्यूती गाव में एक मकान पर पेड़ गिरने से महिला घायल हो गई।
गांव में किशन पंत के मकान में सुबह तुन का पेड़ गिर गया। इसके किशन पंत की पत्नी चंद्रकला पंत घायल हो गई। उसे बेरीनाग अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसडीएम विवेक प्रकाश ने गांव पहुच कर क्षति का निरीक्षण किया।
इसी दौरान बेरीनाग बाजार में तेज हवा से गिरे एक भारी बोर्ड की चपेट में आने से तीन युवक राजा कुमार, पवन प्रकाश और संजय धामी घायल हो गए। तीनो को अस्पताल में भर्ती किया गया है।
तहसील मुनस्यारी के दूरस्थ गाव साइपोलो के यरती तोक में भारी बारिश और ओलाबृष्टि से जगत सिंह और गोविंदी देवी के मकान खतरे में आ गए है। मकानों के पीछे पहाड़ से मलबा गिर रहा है। दोनों परिवारो ने मकान छोड़ दिए है।
यहां पर पुल निर्माण का कार्य कर रहे ठेकेदार की निर्माण सामग्री मलबे के साथ बह गई है। पिथौरागढ़ नगर के मध्य कुमोड़ के पास पेड़ गिरने से बंद हाइवे यातायात के लिए खोल दिया है।
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में तेज आंधी से फसल बर्बाद; बारिश ने दी गर्मी से राहत
यह भी पढ़ें: पिथौरागढ़ जिले में बारिश और ओलावृष्टि से हुआ नुकसान
यह भी पढ़ें: पिथौरागढ़ में ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली से 70 भेड़ मरी, सड़क टूटी