Move to Jagran APP

चार घंटे तड़फती रही गर्भवती

-108 आपातकालीन सेवा नहीं मिलने से हुए हालात पैदा -आपस में धनराशि एकत्र कर निजी वाहन से पह

By JagranEdited By: Published: Thu, 08 Nov 2018 04:41 PM (IST)Updated: Thu, 08 Nov 2018 04:41 PM (IST)
चार घंटे तड़फती रही गर्भवती

-108 आपातकालीन सेवा नहीं मिलने से हुए हालात पैदा

loksabha election banner

-आपस में धनराशि एकत्र कर निजी वाहन से पहुंचाया अस्पताल

संवाद सूत्र, बेरीनाग: 108 सेवाओं की बदहाली से पहाड़ की आधी आबादी परेशान हैं। तीन रोज पूर्व समय पर उपचार नहीं मिलने से एक गर्भवती की मौत के बाद भी विभाग नहीं चेता। गुरुवार को फिर एक महिला को 108 सेवा के लिए चार घंटे इंतजार करना पड़ा। एंबुलेंस नहीं मिलने पर महिला के परिजनों को निजी वाहन किराए में लेकर उसे अस्पताल पहुंचाना पड़ा।

प्रसव वेदना से जूझ रही सेली गांव निवासी रेखा देवी सुबह छह बजे सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पहुंची। चिकित्सकों ने जांच की तो पता चला कि हिमोग्लोबिन कम है। महिला की पूर्व में भी कोई जांच नहीं हुई थी। चिकित्सकों ने महिला को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। परिजनों ने 108 सेवा को फोन किया तो आठ बजे वाहन मिलने का आश्वासन दिया गया। महिला की स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने खुद 108 सेवा से संपर्क साधा जिस पर उन्हें भी आठ बजे ही वाहन मिल सकने की बात संचालकों ने कही। नौ बजे तक भी वाहन उपलब्ध नहीं हो सका। इस पर गांव से साथ आए लोगों ने आपस में धनराशि एकत्र कर निजी वाहन बुक किया और महिला को पिथौरागढ़ महिला चिकित्सालय ले गए। 108 की लचर सेवा को लेकर क्षेत्र के लोगों में गहरा आक्रोश है। एम्बुलेंस में नहीं है चालक

बेरीनाग: बेरीनाग सामुदायिक स्वास्थ केंद्र को भी मरीजों की सुविधा के लिए एक एम्बुलेंस दी गई है, लेकिन चालक के अभाव में एम्बुलेंस अस्पताल परिसर में ही खड़ी है। चिकित्साधिकारियों ने बताया कि चालक की तैनाती की मांग को लेकर उच्चाधिकारियों को बताया गया है। महिला के परिजनों को मुआवजा दे सरकार

पिथौरागढ़: तीन रोज पूर्व विकास खंड के धंतोली गांव की 21 वर्षीय गर्भवती महिला सीता देवी की 108 एंबुलेंस में अस्पताल लाए जाने के दौरान मौत हो गई थी। महिला के परिजन इस हादसे के बाद से सदमे की स्थिति में हैं। पूर्व ग्राम प्रधान जगदीश राम ने महिला की मौत के लिए लचर स्वास्थ सेवाओं को जिम्मेदार ठहराते हुए प्रभावित परिवार को 10 लाख का मुआवजा दिए जाने की मांग की है। समय पर उपचार नहीं मिलने से 21 वर्षीय महिला की मौत हो गई। स्वास्थ केंद्र में उपचार के कोई इंतजाम नहीं हैं। मजबूर महिलाओं को हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है। विकास खंड की स्वास्थ सेवाओं में अविलंब सुधार किए जाने की जरू रत है।

-रेखा भंडारी, ब्लाक प्रमुख, बेरीनाग


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.