Move to Jagran APP

तापमान बढ़ने के साथ ही अलर्ट हुआ वन महकमा

पिथौरागढ़ में तापमान तेजी से बढ़ रहा है विसको लेकर वन विभाग अलर्ट हो गया है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 23 May 2020 04:02 PM (IST)Updated: Sat, 23 May 2020 04:02 PM (IST)
तापमान बढ़ने के साथ ही अलर्ट हुआ वन महकमा
तापमान बढ़ने के साथ ही अलर्ट हुआ वन महकमा

संवाद सूत्र, धारचूला: जिले में तापमान तेजी से बढ़ रहा है, इसी के साथ जंगलों में आग लगने का खतरा बढ़ गया है। आशंकाओं को देखते हुए वन महकमा सतर्क हो गया है। महकमे ने कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग पर कंट्रोल बर्निंग शुरू कर दी है।

loksabha election banner

जिले के घाटी वाले इलाकों में तापमान 35 डिग्री के आस-पास तक पहुंचने लगा है, हालांकि अभी जिले के जंगलों में आग लगने की छिटपुट घटनाएं ही हुई हैं, लेकिन अब तापमान तेजी से बढ़ रहा है। 10 रोज पूर्व तक जहां तापमान 28 डिग्री के आसपास चल रहा था वहीं अब 35 डिग्री तक पहुंचने लगा है। वनों की दृष्टि से बेहद संपन्न घाटी वाले इलाकों में अब जंगलों के जलने का खतरा बढ़ रहा है। इसे देखते हुए वन महकमा सतर्क हो गया है। धारचूला के वन क्षेत्राधिकारी सुनील कुमार और वन सरपंच जय सिंह की देखरेख में धारचूला से तवाघाट के बीच कैलास मानसरोवर यात्रा पथ में कंट्रोल बर्निंग की गई। वन कर्मियों ने सड़कों के किनारे जमा घास और पिरू ल एकत्र कर जलाई। इस दौरान क्षेत्र के गांवों में जनजागरू कता अभियान भी चलाया गया। वन क्षेत्राधिकारी सुनील कुमार ने लोगों से आह्वान किया कि बीड़ी, सिगरेट आदि जंगलों में न फेंकी जाए। आग लगने की सूचना तत्काल वन कर्मियों को दी जाए ताकि समय रहते आग पर काबू पाया जा सके। कंट्रोल बर्निंग में वन रक्षक नंदा बल्लभ जोशी, संतोष पतियाल, मनोज पंत, पंकज पांडेय आदि शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.