किसानों ने पिथौरागढ़ में भरी हुंकार
पिथौरागढ़ । कृषि ऋण माफी को लेकर जिले भर के किसानों ने जिला मुख्यालय में जुलूस निकाल कर
पिथौरागढ़ । कृषि ऋण माफी को लेकर जिले भर के किसानों ने जिला मुख्यालय में जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया। इस मौके पर वसूली के नाम पर किसानों का शोषण करने का आरोप लगाया।
गुरुवार सुबह जिले भर से दर्जनों किसान सदर रामलीला मैदान में एकत्रित हुए। जहा से जुलूस निकाला गया। जुलूस सिमलगैर बाजार से होते हुए गाधी चौक पहुंचा। गाधी चौक में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए सरकार का पुतला फूंका गया। पुतला दहन के बाद किसान जुलूस की शक्ल में कलेक्ट्रेट पहुंचे। कलक्ट्रेट में सभा हुई। सभा मे किसानों ने कहा कि प्रदेश सरकार अपने वादे से मुकर गए है। किसानों से वसूली के नाम पर जोर जबरन किया जा रहा है। जबरन वसूली कर उत्पीड़न किया जा रहा है। किसान परेशान है और सरकार की नीति में कोई अंतर नही आ रहा है। किसानों से जबरन वसूली नही रोके जाने पर जिले भर में किसानों के साथ आदोलन की चेतावनी दी गई। प्रदर्शन किसान संगठन के जिलाध्यक्ष सुभाष जोशी ने किया। जिसमे शकर राम कोहली, गंगा सिंह नेगी सहित दर्जनों किसान शामिल थे।