Move to Jagran APP

कांग्रेस विण ब्लॉक में दो संरक्षक, चार वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाए गए

संवाद सहयोगी पिथौरागढ़ मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी की विण ब्लॉक इकाई की एक बैठक क

By JagranEdited By: Published: Tue, 05 Mar 2019 11:27 PM (IST)Updated: Tue, 05 Mar 2019 11:27 PM (IST)
कांग्रेस विण ब्लॉक में दो संरक्षक, चार वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाए गए

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी की विण ब्लॉक इकाई की एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में ब्लॉक कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। जिसमें दो संरक्षक, चार वरिष्ठ उपाध्यक्ष, पांच उपाध्यक्ष, दो महामंत्री व दो सचिव नियुक्त किए गए।

loksabha election banner

ब्लॉक अध्यक्ष हीरा सिंह बिष्ट की अध्यक्षता व जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर, पूर्व विधायक मयूख महर, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रकाश जोशी की देखरेख में कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। जिसमें संरक्षक पद पर त्रिलोक मेहता व गंगा दत्त को चुना गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष में शिवराज गिरी, तुला सिंह, भवानी राम व रवींद्र थरकोटी को नियुक्त किया गया। उपाध्यक्ष पद पर गजेंद्र सिंह, नरेंद्र मेहता, प्रेम राम, रजत उप्रेती को जिम्मेदारी दी गई। महामंत्री पद में त्रिलोक बिष्ट व हरीश पांडे को दायित्व सौंपा गया। सचिव पद पर गजेंद्र मेहता व उमेद सिंह को पदभार दिया गया। पूर्व विधायक महर ने नवनियुक्त पदाधिकारियों से आगामी लोकसभा चुनाव व पंचायत चुनाव में एकजुट होकर कार्य करने की बात कही। ब्लॉक अध्यक्ष बिष्ट ने सभी पदाधिकारियों से घर-घर जाकर कांग्रेस सरकार द्वारा किए गए कार्याें को जनता तक पहुंचाने और भाजपा सरकार की विफलता व झूठी राजनीति से अवगत कराने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश प्रवक्ता भुवन पांडेय ने किया। इस मौके पर पीसीसी सदस्य दीपक लुंठी, निर्मल लोहिया, नरेंद्र सौन, रमेश पुनेठा, भूरे मियां, कर्नल एसपी गुलेरिया, यूकां जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर, सुभाष पांडे, त्रिलोक बिष्ट, प्रदीप महर, त्रिलोक मेहता, सुरेंद्र प्रसाद, तुला सिंह आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.