पिथौरागढ़ में देह व्यापार का खुलासा
संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: जिला मुख्यालय में पुलिस ने देह व्यापार का खुलासा करते हुए दो महिलाओं
संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: जिला मुख्यालय में पुलिस ने देह व्यापार का खुलासा करते हुए दो महिलाओं सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। चारों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है।
प्रभारी निरीक्षक ध्यान सिंह ने बताया कि मुखबिर से जगदम्बा कालोनी स्थित एक मकान में देह व्यापार की सूचना मिली। इस सूचना पर थाना कोतवाली और एंटी ह्यूमन ट्रेफिकिंग यूनिट के उपनिरीक्षक सुशीला आर्या, पूरन चंद्र मेलकानी, सिपाही बृजमोहन बहुगुणा, मनोज देव, राजेंद्र प्रसाद, सुनीता गिरी को शामिल कर टीम का गठन किया गया। टीम ने मकान में छापा मारकर चंद्रप्रकाश, मनोज कुमार और दो महिलाओं को पकड़ लिया। पकड़ी गई महिलाएं किराए पर कमरा लेकर देह व्यापार कर रही थी। चारों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।