अभियंता मनोज अधिकारी को मातृशोक, तमाम संगठनों ने दी श्रद्धांजलि
पिथौरागढ़ विकास प्राधिकरण के अभियंता के मनोज अधिकारी की माता नंदा देवी (75) का निधन हो गया।
By JagranEdited By: Published: Tue, 27 Oct 2020 10:13 PM (IST)Updated: Tue, 27 Oct 2020 10:13 PM (IST)
पिथौरागढ़, जेएनएन : विकास प्राधिकरण के अभियंता के मनोज अधिकारी की माता नंदा देवी (75)का मंगलवार को हृदय गति रुक जाने से आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही नगर में शोक की लहर दौड़ गई। टकाना पुष्पांजलि वैंकेट पहुंचकर तमाम लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की और स्व. नंदा देवी के पति सेवानिवृत्त शिक्षक एवं रामलीला कमेटी के वरिष्ठ पदाधिकारी शिवराज सिंह अधिकारी और परिजनों को ढांढस बंधाया। रामलीला कमेटी, उद्योग व्यापार मंडल सहित तमाम सामाजिक राजनैतिक संगठनों ने उनके निधन पर गहरा दुख जताया है। मंगलवार की अपराह्न रामेश्वर घाट में उनकी अंत्येष्टि की गई। पुत्र मनोज अधिकारी और हेम अधिकारी ने मुखाग्नि दी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें