Move to Jagran APP

तेजम के विद्यार्थियों ने मनाई इको फ्रेंडली होली

संवाद सहयोगी पिथौरागढ़ तेजम के विद्यार्थियों ने बुधवार को इको फ्रेंडली होली मनाई और रं

By JagranEdited By: Published: Wed, 20 Mar 2019 10:26 PM (IST)Updated: Wed, 20 Mar 2019 10:26 PM (IST)
तेजम के विद्यार्थियों ने मनाई इको फ्रेंडली होली
तेजम के विद्यार्थियों ने मनाई इको फ्रेंडली होली

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: तेजम के विद्यार्थियों ने बुधवार को इको फ्रेंडली होली मनाई और रंगों के पर्व पर नशे से दूर रहने का आह्वान किया।

loksabha election banner

प्रधानाचार्य मोहन चंद्र पाठक ने रसायनिक रंगों के नुकसान की जानकारी छात्र-छात्राओं को दी। उन्होंने कहा कि रसायनिक रंगों की जगह प्राकृतिक रंगों का उपयोग होली में किया जाए। उन्होंने पर्यावरण में आ रहे बदलावों के प्रति विद्यार्थियों को सचेत करते हुए कहा कि समय रहते इस दिशा में नहीं सोचा गया तो इसके गंभीर परिणाम भविष्य में सामने आयेंगे। उन्होंने होली पर जल की बर्बादी न करने का आह्वान भी विद्यार्थियों से किया। अन्य शिक्षकों ने कहा कि होली पर्व पर नशे के सेवन के तमाम दुष्परिणाम सामने आते हैं। इस सामाजिक बुराई से लोगों को दूर रहने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया गया। विद्यार्थियों ने होली मनाने के बाद क्षेत्र में नशा उन्मूलन जागरू कता रैली निकाली।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.