25 साल पहले देखा सपना आज जमीं पर उतरा
पिथौरागढ़। नैनीसैनी हवाई पट्टी का दो बार उदघाटन हुआ।। हवाई सेवा के उदघाटन के 101 दिन बाद ि
पिथौरागढ़। नैनीसैनी हवाई पट्टी का दो बार उदघाटन हुआ।। हवाई सेवा के उदघाटन के 101 दिन बाद विमान सेवा शुरू हुई है।
हवाई पट्टी का पहला उदघाटन वर्ष 1994 में हुआ था। अविभाजित उत्तर प्रदेश में रहते हुए वर्ष 1994 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री गुलाम नवी आजान ने किया था। यह सब जनवरी माह में ही हुआ था। 25 साल बाद आज जनवरी माह में ही विमान सेवा शुरू हुई है। यह एक संयोग है। इसके बाद पट्टी के आकार काम होने के कारण विमान सेवा नही चल सकी। हवाई पट्टी का विस्तारीकरण किया गया। 1400 मीटर लंबी और 20 मीटर चौड़ी पट्टी का विस्तार कर इसे 1640 मीटर लंबी बनाई गई। जिसका कार्य 2018 मे पूरा हुआ। आठ अक्टूबर को विमान सेवा का उदघाटन हुआ परन्तु चार मकानों के लैंडिंग में बाधक होने से सेवा नही चल सकी। जिसके चलते सेवा को लेकर सवाल उठने लगे। वर्ष 2019 हवाई सेवा के लिए शुभ संकेत लेकर आया। बीते दिनों डीजीसीए ने उड़ान ओर हैरिटेज एविएशन को लाइसेंस दिया। 8 अक्टूबर को उदघाटन के 101 दिन बाद विमान सेवा चलने लगी है। अब तक सड़क मार्ग से दुरूह और दुर्गम पिथौरागढ़ से देहरादून पहुंचने में मात्र 45 से 50 मिनट लग रहे है। सड़क मार्ग से देहरादून पहुंचने में निजी वाहन से 11 से 12 घण्टे ओर बस से 15 से 16 घटे लगते है।