नशे की लत के चलते बढ़ रही है घरेलू हिसा
संवाद सहयोगी पिथौरागढ़ संस्कृत ज्ञान पुस्तकालय के तत्वावधान में मंगलवार को मड़खड़ायत क्षेत्र
संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़ : संस्कृत ज्ञान पुस्तकालय के तत्वावधान में मंगलवार को मड़खड़ायत क्षेत्र में नशा उन्मूलन कार्यक्रम चलाया गया। इस दौरान क्षेत्रवासियों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। अभियान से प्रेरित होकर दर्जनों लोगों ने नशा न करने का संकल्प लिया।
ज्ञान पुस्तकालय के निदेशक डा.पीताम्बर अवस्थी की अगुवाई में मड़खड़ायत, सिलौनी, आइटीआइ, रई आदि क्षेत्रों में चलाए गए अभियान के दौरान ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी दी गई। डा.अवस्थी ने कहा कि नशे के चलते पहाड़ के शांत वातावरण में खलल पड़ रहा है। घरेलू हिसा के मामलों में शराब सबसे बड़ा कारण बनकर सामने आ रही है। अन्य अपराधों के पीछे भी नशा सबसे मुख्य कारण है। उन्होंने कहा कि सबसे चिंताजनक युवा पीढ़ी का शराब की चपेट में आना है। सिलौनी के सामाजिक कार्यकर्ता कैलाश चंद्र भट्ट ने कहा कि सामाजिक पहल से नशे का उन्मूलन संभव है। लोगों को स्वयं और अपने परिवार से इसकी शुरू आत करनी होगी। इस दौरान गांवों में दर्जनों लोगों ने नशा न करने के संकल्प पत्र भरे।