Move to Jagran APP

पंचायती चुनावों के बीच उपचुनाव की चर्चा

जागरण संवाददाता पिथौरागढ़ पंचायती चुनावों के बीच अब पिथौरागढ़ विधान सभा सीट पर उपचुनाव क

By JagranEdited By: Published: Sat, 05 Oct 2019 11:23 PM (IST)Updated: Sat, 05 Oct 2019 11:23 PM (IST)
पंचायती चुनावों के बीच उपचुनाव की चर्चा
पंचायती चुनावों के बीच उपचुनाव की चर्चा

जागरण संवाददाता, पिथौरागढ़ : पंचायती चुनावों के बीच अब पिथौरागढ़ विधान सभा सीट पर उपचुनाव की भी चर्चा होने लगी है। दिसंबर प्रथम सप्ताह तक रिक्त पद पर विधायक का चुना जाना आवश्यक है। जिसे देखते हुए नवंबर अंत तक उपचुनाव तय माना जा रहा है। प्रशासन की तरफ से भी इसकी तैयारी शुरू कर दी है। गांवों में जाकर मतदाता जागरू कता अभियान चलाने के लिए ईवीएम मशीनों से मतदाताओं को प्रशिक्षण दिए जाने की कवायद प्रारंभ कर दी गई है।

loksabha election banner

पिथौरागढ़ के विधायक प्रकाश पंत का निधन होने से पिथौरागढ़ विधानसभा सीट इस समय रिक्त चल रही है। नियम के अनुसार छह माह के भीतर नया विधायक चुना जाना है। दिसंबर प्रथम सप्ताह में छह माह पूरे होने जा रहे हैं। इससे पहले पिथौरागढ़ विधानसभा में उपचुनाव तय है। माना जा रहा है कि इसी माह तीसरे सप्ताह तक चुनाव की तिथि घोषित हो जाएगी। जिसे देखते हुए भाजपा व कांग्रेस में चुनाव को लेकर तैयारी होने लगी है। अलबत्त्ता अभी तक प्रत्याशियों के नामों को लेकर जनता उलझन में बनी है।

भाजपा में यह माना जा रहा है कि पार्टी का पहला प्रयास स्व. प्रकाश पंत के ही परिवार के किसी सदस्य को प्रत्याशी बनाया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार पार्टी स्व. पंत की धर्मपत्नी को प्रत्याशी बनाना चाहती थी। इस संबंध में सीएम सहित अन्य बड़े नेताओं ने उन्हें चुनाव लड़ने के लिए कहा गया परंतु उनके द्वारा मना किए जाने से अब परिवार के ही अन्य सदस्य को पार्टी प्रत्याशी बना सकती है। अभी तक पार्टी की तरफ से यह स्पष्ट तो नहीं किया गया है परंतु स्व. प्रकाश पंत के छोटे भाई और पार्टी में सक्रिय भूपेश पंत को प्रबल दावेदार माना जा रहा है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार पार्टी से पांच नामों का पैनल गया है। जिसमें पहले नंबर पर भूपेश पंत का नाम है। उनके अलावा पैनल में चार नाम और हैं जिसमें केएमवीएन के अध्यक्ष केदार जोशी, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी, भाजपा जिलाध्यक्ष विरेंद्र वल्दिया और पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत के नाम शामिल हैं। दूसरी तरफ कांग्रेस में भी नामों की चर्चा होने लगी है। जिसमें सबसे प्रबल दावेदार पूर्व विधायक मयूख महर को माना जा रहा है। उन्होंने अभी तक इस मामले में कोई पत्ते नहीं खोले हैं। मयूख महर के अलावा अन्य नामों में कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता मथुरादत्त जोशी के भी दावेदारी की संभावना है। फिलहाल दोनों पार्टियां किसे प्रत्याशी घोषित करेंगी इसके इस माह के अंत तक स्पष्ट होने के आसार हैं। नगर सहित पूरे क्षेत्र में इस समय उपचुनाव को लेकर कयास लगने लगे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.