Move to Jagran APP

धन को धन्य करने लक्ष्मी को किया प्रसन्न

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: सीमांत जिले पिथौरागढ़ में धनतेरस धूमधाम से मनाई गई। बर्तन, वाहन, फ

By JagranEdited By: Published: Mon, 05 Nov 2018 09:58 PM (IST)Updated: Mon, 05 Nov 2018 09:58 PM (IST)
धन को धन्य करने लक्ष्मी को किया प्रसन्न
धन को धन्य करने लक्ष्मी को किया प्रसन्न

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: सीमांत जिले पिथौरागढ़ में धनतेरस धूमधाम से मनाई गई। बर्तन, वाहन, फर्नीचर, इलेक्ट्रानिक उत्पादों की जमकर खरीददारी हुई। जिले भर में 12 करोड़ से अधिक का कारोबार हुआ। बाजारों में भारी भीड़ के चलते कारोबारी खासे उत्साहित दिखे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए बाजारों में पुलिस कर्मी तैनात किए गए थे।

loksabha election banner

जिला मुख्यालय में सुबह से ही बाजारों में भीड़ उमड़नी शुरू हो गई थी। 12 बजे तक बाजा पैक हो गए। सिमलगैर बाजार, शास्त्री मार्केट, धर्मशाला लाइन, पुराना बाजार, गांधी चौक, सिल्थाम में भारी भीड़ के चलते लोगों को बाजार से निकलने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दोपहर तक ग्रामीण क्षेत्र के लोग खरीदारी के लिए आए तो दोपहर बाद नगर के लोगों को हुजूम बाजारों में उमड़ा। सायं सात बजे तक मुख्य बाजारों में भीड़ जुटी रही। जिला मुख्यालय में 10 करोड़ से अधिक और बेरीनाग, गंगोलीहाट, धारचूला, थल सहित तमाम कस्बों में पांच करोड़ से अधिक का कारोबार हुआ। धनतेरस पर्व पर जिले भर में 200 से अधिक दुपहिया वाहन और दो दर्जन चौपहिया वाहन बिके। वाहन विक्रेताओं ने धनतरेस पर्व को देखते हुए काफी पहले से ही अपनी तैयारियां कर ली थी।

लोगों ने जमकर खरीदे इलेक्ट्रानिक उत्पाद पिथौरागढ़: इलेक्ट्रानिक की दुकानों में इस वर्ष एलईडी टीवी, वाशिंग मशीन, फ्रिज आदि की खूब बिक्री हुई। कई लोगों को सुबह आर्डर देने के बाद शाम को माल की डिलीवरी मिली। इलेक्ट्रानिक कंपनियों ने इस वर्ष उत्पादों पर कई ईनामी योजनाएं चला रखी है, इससे भी कारोबार में इजाफा हुआ। इलेक्ट्रानिक कारोबारी बीडी पांडे ने बताया कि इस वर्ष पिछले वर्ष की तुलना में दस प्रतिशत कारोबार अधिक हुआ। नए मॉडल के फर्नीचर की भारी डिमांड पिथौरागढ़: धनतरेस पर अब फर्नीचर की बिक्री भी खूब होने लगी है। लोग नए-नए डिजाइन के फर्नीचर पंसद कर रहे हैं। फर्नीचर व्यवसायी पीएस बिष्ट ने बताया कि इस वर्ष स्टील सोफा और अल्मारियों की डिमांड खूब रही। डनलप के गद्दों की भी बिक्री पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष बढ़ी है। तांबे के बर्तनों पर रहा ज्यादा फोकस पिथौरागढ़: धनतेरस पर बर्तनों की दुकानों में खासी भीड़ भाड़ रही। अधिकांश लोगों ने सुबह से ही बर्तनों की खरीददारी शुरू कर दी तो कई लोगों ने सायंकाल मुहुर्त के हिसाब से बर्तन खरीदे। दुकानों में पहुंचे अधिकांश लोगों ने इस वर्ष तांबे के बर्तनों की खरीद अधिक की।

सोने के सिक्कों की भी खूब हुई मांग पिथौरागढ़: इलेक्ट्रानिक उत्पाद, बर्तन, फर्नीचर आदि की खरीददारी के साथ ही साथ लोगों ने सोने के जेवरातों की भी खूब खरीदारी की। पुराना बाजार स्थित जौहरियों की दुकानों में दिन भर खरीदारी करने वालों का तांता लगा रहा। हालांकि सोने की खरीददारी और धनतरेस के पीछे कोई धार्मिक कारण नहीं है, लेकिन लोगों ने शुभ दिन देखते हुए जेवर खरीदे।

बुकिंग के वाहन भी धनतरेस पर उठाए पिथौरागढ़: दीपावली पर वाहन खरीदने वाले लोगों ने पूर्व में ही वाहनों की बुकिंग कर ली थी। ऐसे तमाम लोगों ने धनतेरस पर अपने वाहनों की डिलीवरी ली। जिले भर में सौ से अधिक दुपहिया वाहन और दो दर्जन से अधिक कारों की बिक्री हुई। दुपहिया वाहनों में स्कूटी की मांग ज्यादा रही।

मिट्टी के दीये और खिले बताशे की भी खूब हुई बिक्री पिथौरागढ़: धनतेरस के साथ ही दीप पर्व चरम पर आ गया है। लोगों ने सोमवार को बर्तनों की खरीद के साथ ही मिट्टी के दीये, खिल-बताशे भी खूब खरीदे। नगर में जगह-जगह मिट्टी के दीये की दुकाने सजी हुई हैं। दस रू पये में बीस दिए पाकर लोग गदगद दिखे। खिल- बताशे बेचने के लिए बरेली, पीलीभीत तक से व्यापारी पिथौरागढ़ पहुंचे हैं। नगर में लगा लोगों का जाम पिथौरागढ़: जिला मुख्यालय के मुख्य बाजार में भारी भीड़ के चलते शास्त्री मार्के ट और गांधी चौक को जोड़ने वाले तिराहे में कई बार जाम की स्थिति पैदा हो गई। जाम के चलते लोगों को आगे बढ़ने के लिए 10 से बीस मिनट तक इंतजार करना पड़ा। पुलिस कर्मी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए डटे रहे। धनतेरस पर जिले में हुआ 12 करोड़ से अधिक का कारोबार

इनसेट लगाएं


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.