Move to Jagran APP

जनरल-ओबीसी कर्मियों का प्रदर्शन जारी, कहा-17 मार्च से परिवार के सदस्य भी करेंगे हड़ताल में भागीदारी

पदोन्नति में आरक्षण खत्म करने की मांग को लेकर पिथौरागढ़ में जनरल ओबीसी कर्मियों का धरना प्रदर्शन जारी रहा।

By JagranEdited By: Published: Sat, 14 Mar 2020 10:17 PM (IST)Updated: Sun, 15 Mar 2020 06:21 AM (IST)
जनरल-ओबीसी कर्मियों का प्रदर्शन जारी, कहा-17 मार्च से परिवार के सदस्य भी करेंगे हड़ताल में भागीदारी
जनरल-ओबीसी कर्मियों का प्रदर्शन जारी, कहा-17 मार्च से परिवार के सदस्य भी करेंगे हड़ताल में भागीदारी

पिथौरागढ़, जेएनएन : पदोन्नति में आरक्षण खत्म करने की मांग को लेकर जनरल ओबीसी इंप्लाइज एसोसिएशन की हड़ताल शनिवार को जारी रही। कर्मचारियों ने कलक्ट्रेट के समक्ष प्रदर्शन कर धरना दिया।

loksabha election banner

धरना स्थल पर हुई सभा में कर्मचारियों ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट से फैसला आ जाने के बाद भी सरकार पदोन्नति में आरक्षण खत्म नहीं कर रही है। हड़ताल के चलते आम जनता को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन सरकार उदासीन बनी हुई है। वक्ताओं ने कहा कि 17 मार्च से कर्मचारियों के परिजन भी धरना प्रदर्शन में भागीदारी करेंगे। रविवार को कर्मचारियों ने नगर में बाइक रैली निकालने का निर्णय लिया है। सभा को अरविंद द्विवेदी, कमला गोस्वामी, जीवन सिंह बिष्ट, कमल पांडेय, प्रकाश जोशी, पंकज पंत, किशन चंद, मनोहर जेठी, अनिल चंद, शमशेर महर, किरन लता जोशी, हेम पांडेय, प्रकाश जोशी, रोहित उप्रेती, राजू धामी, प्रहलाद सिंह, एमसी जोशी, नंद किशोर शर्मा, आरएस खनका आदि ने संबोधित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.