उच्च हिमालय के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने की मांग
संवाद सूत्र धारचूला उच्च हिमालय की व्यास घाटी को जाने वाले पैदल मार्ग के क्षतिग्रस्त होने के का
संवाद सूत्र, धारचूला : उच्च हिमालय की व्यास घाटी को जाने वाले पैदल मार्ग के क्षतिग्रस्त होने के कारण पैदल चलना मुश्किल हो रहा है। इधर सरकार ने व्यास के लिए प्रारंभ की गई हेलीकॉप्टर सेवा दो पूर्व से बंद क र दी है। जिसे लेकर चीन सीमा से लगे गांवों की जनता परेशान है। जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेज कर हेलीकॉप्टर सेवा प्रारंभ कराने की मांग की है।
व्यास सहित उच्च हिमालयी घाटियों के गांवों में सितंबर माह से बड़ानी पूजा होनी है। उपनयन संस्कार को रं भाषा में बड़ानी कहा जाता है। गांवों में किशोरों का बड़ानी संस्कार होना है। जिसके लिए धारचूला सहित अन्य स्थानों पर रहने वाले ग्रामीण अपने मूल गांवों में जाकर बड़ानी करते हैं। व्यास घाटी को जाने वाला मार्ग खराब है। व्यास मेले में ग्रामीण जान हथेली पर रख आवाजाही करने को मजबूर हुए थे। जिसे देखते हुए रं कल्याण संस्था के अध्यक्ष कृष्णा गब्र्याल और संरक्षक अशोक सिंह नबियाल ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इस मौके पर एसडीएम ने बताया कि बीते दिनों गढ़वाल में राहत कार्य के दौरान हेलीकॉप्टर दुर्घटना को देखते हुए संभवतया यहां की हैली सेवा बंद की गई है। संस्था का कहना है कि गढ़वाल में राहत के दौरान हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। यहां पर राहत कार्य नहीं बल्कि लोगों को लाने ले जाने के लिए सेवा मांगी जा रही है। उन्होंने सीएम से अविलंब हेलीकॉप्टर सेवा प्रारंभ करने की मांग की है।