विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 30, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जौलजीबी-मुनस्यारी मार्ग पर आपदा से क्षतिग्रस्त पुल का निर्माण शुरू

By JagranEdited By:
Published: Fri, 30 Apr 2021 10:54 PM (IST)

जौलजीबी-मुनस्यारी मार्ग पर मदकोट से दराती के मध्य बहे मोटर पुल के स्थान पर नए पुल का निर्माण शुरू हो गया है।

जौलजीबी-मुनस्यारी मार्ग पर आपदा से क्षतिग्रस्त पुल का निर्माण शुरू
जौलजीबी-मुनस्यारी मार्ग पर आपदा से क्षतिग्रस्त पुल का निर्माण शुरू

संवाद सूत्र, मुनस्यारी: मानसून काल में जौलजीबी-मुनस्यारी मार्ग पर मदकोट से दराती के मध्य बहे मोटर पुल के स्थान पर नए पुल निर्माण को लेकर मार्ग में आंशिक परिवर्तन किया गया है।

मानसून काल में दराती से मदकोट के मध्य घटगाड़ में बीआरओ का मोटर पुल बह गया था। मोटर पुल बहने से यातायात में परेशानी हो रही थी। बीआरओ ने यहां पर एक तरफ भूमि काट कर वाहनों की आवाजाही की व्यवस्था की थी। इस स्थान पर नए पुल निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ की थी। शुक्रवार से बीआरओ घटगाड़ में पुल निर्माण का कार्य प्रारंभ कर चुका है। जिसे लेकर जौलजीबी-मुनस्यारी मार्ग में एक सप्ताह तक इस स्थान पर आवाजाही बंद कर दी गई है।

पुल निर्माण होने तक मार्ग पर आंशिक परिवर्तन किया गया है। मदकोट से मुनस्यारी के मध्य एक सप्ताह तक वाहन वाया दराती के स्थान पर वाया कव्वाधार-सेला मार्ग से चलेंगे। बीआरओ ने वाहन संचालकों से एक सप्ताह तक सहयोग की अपील की है। =========== बौद्ध गोम्फा तक पहुंचना होगा अब आसान

पिथौरागढ़: लंबे समय से खस्ताहाल जीआइसी-सुकौली सड़क के चौड़ीकरण और सुधारीकरण का कार्य शुरू हो जाएगा। सड़क की हालत सुधारने से बौद्ध गोम्फा और रामचंद्र मिशन तक पहुंचना आसान हो जाएगा। साथ ही बड़ी आबादी को आगवामन की बेहतर सुविधा मिलेगी।

जीआइसी से सुकौली तक तीन किलोमीटर लंबे समय से खस्ताहाल थी। बेहद संकरी इस सड़क पर आवागमन खासा मुश्किल हो रहा था। सड़क पर कई बार जाम की स्थिति पैदा हो रही थी। क्षेत्र के लोग लंबे समय से सड़क सुधारीकरण की मांग कर रहे थे। शासन से चौड़ीकरण और सुधारीकरण कार्य की स्वीकृति मिलने के बाद अब कार्य शुरू हो गया है। सड़क सुधारीकरण से सुकौली, गणकोट, पौण, पपदेव, हुड़ेती, टकाड़ी आदि गांवों के लोगो को लाभ मिलेगा। साथ ही बौद्ध गोम्फा और रामचंद्र मिशन तक जाने वाले श्रद्धालुओं को भी सुविधा मिलेगी। क्षेत्रवासियों ने कार्य जल्द पूरा कराए जाने की मांग की है।

लोक निर्माण विभाग ने बताया कि पहले चरण में मार्ग का चौड़ीकरण किया जा रहा है। संकरे मोड भी ठीक किए जायेंगे। दूसरे चरण में सड़क पर डामरीकरण का कार्य होगा। इस वित्तीय वर्ष के अंत तक कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।