Move to Jagran APP

लगातार बढ़ती जा रही महंगाई पर फूटा कांग्रेस का गुस्सा

लगातार बढ़ते जा रहे पेट्रोल-डीजल के दामों पर कांग्रेस ने तीव्र आक्रोश व्यक्त किया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 11 Jun 2021 10:25 PM (IST)Updated: Fri, 11 Jun 2021 10:25 PM (IST)
लगातार बढ़ती जा रही महंगाई पर फूटा कांग्रेस का गुस्सा
लगातार बढ़ती जा रही महंगाई पर फूटा कांग्रेस का गुस्सा

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: लगातार बढ़ते जा रहे पेट्रोल-डीजल के दामों पर कांग्रेस ने तीव्र आक्रोश व्यक्त किया है। इसके विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल पंप के आगे धरने पर बैठकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रोष प्रकट किया। साथ ही शीघ्र बढ़े हुए दामों को वापस नहीं लिए जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।

loksabha election banner

शुक्रवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार के शासनकाल में हर रोज पेट्रोल, डीजल, गैस केदाम बढ़ते जा रहे हैं। वरिष्ठ कांग्रेसी रमेश कापड़ी व नगर अध्यक्ष पवन माहरा ने कहा कि देश में पहली बार पेट्रोल सौ पार पहुंच गया है और डीजल भी उसकी राह में चल रहा है। जिस कारण खाद्य पदार्थों के दामों में रिकार्ड बढ़ोतरी हो गई है। प्रदर्शन करने वालों में दीपक लुंठी, जावेद खान, मुकेश पंत, त्रिलोक बिष्ट, ऋषभ कल्पासी, दिनेश बिष्ट, प्रकाश देवली, करन सिंह, पवन पाटनी, बहादुर सामंत, गजेंद्र सिंह, हिमांशु ओझा, सुधीर चौहान, सुभाष पुनेड़ा, रजत विश्वकर्मा, कार्तिक खर्कवाल, नब्बू भंडारी, शिवम पंत, दीपक सौन, मनोज पांडेय, बॉब कन्याल, शाहबाज खान, रहीम कुरेशी, राहुल लुंठी, आशीष सुरकाली, विजय कुमार, विरेन गिरी आदि शामिल थे।

डीडीहाट: यहां वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रदीप पाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई के विरोध में पेट्रोल पंप के आगे धरने पर बैठकर रोष प्रकट किया। इस मौके पर ललित भंडारी, हीरा बोरा, देवेंद्र खोलिया, बलवीर चुफाल, विक्रम देऊपा, भूपेंद्र आदि शामिल थे।

थल: मुवानी में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्थानीय चौसाली बाजार में महंगाई के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ चार घंटे सांकेतिक धरना दिया। धरने पर युवा नेता कमलदीप सिंह बिष्ट, कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश सचिव सोबन सिंह कार्की, पूर्व सैनिक मेहर सिंह कठायत, संजय भट्ट, दान सिंह खोलिया, राहुल सोनार, मनीष बोरा, गोलू बोरा, डब्बू कठायत, ललित कुमार, मोहित कुमार, गोलू कुमार आदि शामिल थे।

मुनस्यारी : ब्लॉक कांग्रेस ने महंगाई के खिलाफ तहसील कार्यालय पर प्रदर्शन किया। विधायक प्रतिनिधि ईश्वर सिंह कोरंगा के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में दान सिंह, भुवन, हरीश कांग्रेसी आदि शामिल रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.