Move to Jagran APP

अखंड भारत निर्माण में कांग्रेस की अहम भूमिका

पिथौरागढ़ में सोमवार को कांग्रेस पार्टी का 136वां स्थापना दवस धूमधाम से मनाया गया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 28 Dec 2020 11:16 PM (IST)Updated: Mon, 28 Dec 2020 11:16 PM (IST)
अखंड भारत निर्माण में कांग्रेस की अहम भूमिका

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़ : सोमवार को कांग्रेस पार्टी का 136वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। मिष्ठान्न वितरण कर एक-दूसरे को बधाई दी गई। इस दौरान हुई गोष्ठी में वक्ताओं ने कांग्रेस पार्टी के स्थापना दिवस से लेकर अब तक की उपलब्धियों का बखान किया। साथ ही संगठन को मजबूत करने का भी संकल्प लिया गया।

loksabha election banner

नगर के तिलढ़ुकरी स्थित कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष त्रिलोक सिंह महर की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि देश को अखंड भारत बनाने में कांग्रेस पार्टी ने अहम भूमिका निभाई। 28 दिसंबर 1885 को स्थापना होने के बाद से ही पार्टी ने सक्रिय रू प में देश की आजादी में अपना योगदान दिया। यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर व प्रदेश प्रवक्ता खीमराज जोशी ने कहा कि सांप और सपेरों के देश से आज विश्व के विकासशील देश की रेस में पहुंचाने तक की लड़ाई कांग्रेस द्वारा ही लड़ी गई। हरित क्रांति, संचार क्रांति, जय जवान-जय किसान का नारा भी कांग्रेस द्वारा ही दिया गया। एम्स, आइआइटी, आइआइएम आदि बड़े संस्थान कांग्रेस की ही देन हैं।

इस मौके पर समस्त कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में जावेद खान, शुभम बिष्ट, नवीन ऐरी, त्रिलोक बिष्ट, यश लुंठी, रजत विश्वकर्मा, त्रिभुवन चुफाल, बहादुर सामंत, कमलेश कसन्याल, विजय कुमार, कुंडल महर, दिनेश बिष्ट, हरीश खनका, कैलाश जोशी, कार्तिक खर्कवाल मौजूद रहे।

धारचूला : कांग्रेस के 136वे स्थापना दिवस पर स्थानीय लोनिवि विश्राम गृह में एक बैठक आयोजित की गई। इस मौके पर ध्वजारोहण कर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता नरेंद्र सेलाल ने कहा कि कांग्रेस राजनीतिक दल से अधिक देश की विचारधारा है। कांग्रेस ने सदैव देश को आगे बढ़ाने में में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.