Move to Jagran APP

पिथौरागढ़ में कांग्रेसियों ने भाजपा के खिलाफ किया प्रदर्शन

जिले के प्रमुख देव स्थलों से जिला मुख्यालय में देव डोले लाने को आस्था के साथ खिलवाड़ बताते युवक कांग्रेस ने भाजपा और वसंतोत्सव समिति के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया।

By BhanuEdited By: Published: Mon, 26 Feb 2018 01:38 PM (IST)Updated: Tue, 27 Feb 2018 10:44 AM (IST)
पिथौरागढ़ में कांग्रेसियों ने भाजपा के खिलाफ किया प्रदर्शन
पिथौरागढ़ में कांग्रेसियों ने भाजपा के खिलाफ किया प्रदर्शन

पिथौरागढ़, [जेएनएन]: सीमांत वसंतोत्सव के दौरान जिले के प्रमुख देव स्थलों से जिला मुख्यालय में देव डोले लाने को आस्था के साथ खिलवाड़ बताते युवक कांग्रेस ने भाजपा और वसंतोत्सव आयोजन समिति के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया। 

loksabha election banner

प्रदर्शन के नेतृत्व करते हुए युंका जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर ने कहा कि प्रमुख धार्मिक पीठों पर स्थापित देवी देवताओ के डोले मान्यताओ के अनुसार अपने स्थान से नही उठते हैं। सदियो से यह परंपरा रही है। सत्ता के नशे में चूर भाजपा और बसंतोत्सव समिति ने लोगो की आस्था पर चोट की और डोलियां जिला मुख्यालय पहुंचाई। जिसे जनता ने भी नकारा। 

उन्होंने कहा कि आयोजन स्थल पर लोग काफी कम संख्या में पहुंचे। उन्होंने कहा कि देव सिंह मैदान में शरदोत्सव का भाजपा ने आयोजन नही होने दिया था। खेल मैदान में आयोजन होने पर मैदान खराब होने का तर्क दिया था। अब वसंतोत्सव का आयोजन कर मैदान की सूरत बिगाड़ दी है। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर युंका जनता के बीच जाएगी।

यह भी पढ़ें: सीएम का विरोध करने जा रहे कांग्रेसी गिरफ्तार, अस्थाई जेल भेजा

यह भी पढ़ें: उप्र की 61 ग्रामसभा को उत्तराखंड में शामिल करने के प्रयास जारी: हरक

यह भी पढ़ें: सीएम के बयान पर भड़के राज्य आंदोलनकारी, रामनगर में फूंका पुतला 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.