Move to Jagran APP

वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता गोविंद सिंह महरा को मातृशोक, शोक

गंगोलीहाट तहसील क्षेत्र के चिटगल गांव निवासी वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता गोविंद सिंह महरा की मां का निधन हो गया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 22 Oct 2020 11:27 PM (IST)Updated: Fri, 23 Oct 2020 05:07 AM (IST)
वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता गोविंद सिंह महरा को मातृशोक, शोक
वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता गोविंद सिंह महरा को मातृशोक, शोक

संसू, गंगोलीहाट: तहसील क्षेत्र के चिटगल गांव निवासी वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता गोविंद सिंह महरा की माता बसंती देवी का निधन हो गया है। 80 वर्षीय बसंती विगत कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थीं। अल्मोड़ा चिकित्सालय में उपचार के दौरान उन्होंने आखिरी सांस ली। उनके पुत्र गोविंद सिंह महरा, अशोक सिंह महरा व डिगर सिंह महरा ने स्थानीय रामेश्वर घाट में चिता को मुखाग्नि दी। उनके निधन पर क्षेत्रीय विधायक मीना गंगोला समेत तमाम भाजपा कार्यकर्ताओं ने गहरा शोक प्रकट किया है। ========= हृदयगति रुकने से व्यवसायी वर्मा का निधन

loksabha election banner

संसू, बेरीनाग: नगर के चौक बाजार में आभूषण की दुकान चलाने वाले व्यापारी सतीश लाल वर्मा (50) का हृदयगति रुकने से निधन हो गया है। मूलरू प से दशाईथल गंगोलीहाट निवासी दिवंगत व्यापारी तीन दिन पूर्व रू टीन चेकअप के लिए एम्स ऋषिकेश गए थे। इस दौरान उनकी हार्ट अटैक से मौत हो गई। उनके निधन का समाचार मिलते ही व्यापारियों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। शोक में व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। वर्मा के निधन पर नगर पंचायत अध्यक्ष हेम पंत, व्यापार संघ अध्यक्ष राजेश पंत, महासचिव हरीश बाफिला, कमलेश पंत, जीवन धानिक, हिमांशु मियांन, कमल खाती, दीपक पंत आदि ने गहरा शोक प्रकट किया है। व्यापारी का एक लड़का व एक लड़की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.