सड़कों पर कूड़ा फैलाने वालों से वसूला 3800 का अर्थदंड
पिथौरागढ़: नगरपालिका ने शनिवार को नगर में कूड़ा फैलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चल
By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Sep 2018 04:35 PM (IST)Updated: Sat, 22 Sep 2018 04:35 PM (IST)
पिथौरागढ़: नगरपालिका ने शनिवार को नगर में कूड़ा फैलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। अधिशासी अधिकारी दीपक कुमार की अगुवाई में गांधी चौक, नया बाजार, केएमओयू स्टेशन, पुराना बाजार और सिमलगैर में चलाए गए अभियान में कूड़ा फैलाने वाले और सड़कों पर अतिक्रमण करने वाले व्यापारियों से 3800 रुपये का अर्थदंड वसूला गया। अभियान में सफाई निरीक्षक सुनील कुमार, कर निरीक्षक प्रियंका आर्या, नरेंद्र सिंह रावल, महेंद्र बिष्ट, विकास कुमार शामिल थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें