विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पिथौरागढ़ में चीन सीमा से लगे क्षेत्र में पुलिया क्षतिग्रस्त, लकड़ी डाल कर हो रही आवाजाही

Published: Thu, 10 Sep 2026 12:10 PM (IST)

पिथौरागढ़ के चीन सीमा से लगे मल्ला जोहार क्षेत्र में पैदल पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई है, जिससे स्थानीय लोगों और भेड़पालकों को आवाजाही में भारी परेशानी हो रही है।

HighLights

  1. मल्ला जोहार में सुमतू-टोला-खिलाच पैदल पुलिया क्षतिग्रस्त हुई

  2. ग्रामीण और भेड़पालक लकड़ी के सहारे आवाजाही को मजबूर

  3. जिलाधिकारी से पुलिया की शीघ्र मरम्मत की मांग की गई

जागरण संवाददाता, पिथौरागढ़। तहसील मुनस्यारी के चीन सीमा से लगे उच्च हिमालयी क्षेत्र मल्ला जोहार में वर्षा सुमतू से टोला और खिलाच को जोड़ने वाली पैदल पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई है। ग्रामीण नदी पर लकड़ी पर चलकर आवाजाही करने को मजबूर हैं।

पुलिया के क्षतिग्रस्त होने से स्थानीय लोगों के साथ-साथ माइग्रेशन में गए परिवारों एवं भेड़पालकों को भी आवाजाही में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पुलिया की स्थिति इतनी खराब है कि लोग एक लठ्ठ पर चलकर आवाजाही करने को मजबूर हैं, जिससे कभी भी कोई अप्रिय घटना घट सकती है। भेड़पालकों को अपने पशुओं के साथ आवागमन करने में भी काफी दिक्कतें हो रही हैं।

यह भी पढ़ें- पिथौरागढ़ में थमी वर्षा की रफ्तार, हाईवे और तवाघाट सोबला मार्ग अब भी बंद रहने से चीन सीमा का कटा रहा संपर्क

क्षेत्र की जिला पंचायत सदस्य मदकोट भावना दानू ने जिलाधिकारी पिथौरागढ़ से मांग की है कि मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित विभाग को निर्देशित कर क्षतिग्रस्त पुलिया की शीघ्र मरम्मत कर आवाजाही सुचारू करने की मांग की है। स्थानीय लोगों, माइग्रेशन में गए परिवारों एवं भेड़पालकों को राहत मिल सके और किसी भी संभावित अप्रिय घटना को रोका जा सके।

इधर नंदाष्टमी पर्व निकट है, मल्ला जोहार में नंदाष्टमी धूमधाम से मनाई जाती है। जिसके लिए बाहर रहने वाले ग्रामीण भी अपने गावों तक आते हैं। अगले माह के पहले पखवाड़े में ग्रामीण माइग्रेशन में मुनस्यारी की तरफ लौटने लगेंगे। पुलिया निर्माण में विलम्ब होने पर माइग्रेशन प्रभावित होगा क्योंकि क्षेत्र में हिमपात होने पर स्थिति गंभीर हो सकती है।