अराजक तत्वों ने एक ही रात में चार वाहनों के तोड़े शीशे
संवाद सहयोगी पिथौरागढ़ लोक सभा चुनावों के दौरान पुलिस की सक्रियता के बावजूद अराजक तत्वा
संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: लोक सभा चुनावों के दौरान पुलिस की सक्रियता के बावजूद अराजक तत्वों पर अंकुश नहीं लग रहा है। शुक्रवार की रात नगर में चार वाहनों के शीशे अराजक तत्वों ने तोड़ डाले। इस घटना से नगरवासियों में गहरा आक्रोश है। गुस्साए लोगों ने अविलंब वाहनों में तोड़फोड़ करने वालों का पता लगाए जाने की मांग की है।
अज्ञात अराजक तत्वों ने जीआइसी क्षेत्र में एक एसयूवी, दो ऑल्टो कार और धोबीघाट क्षेत्र में एक टैक्सी के शीशे तोड़ डाले। वाहनों में तोड़फोड़ का पता सुबह लगा। इससे क्षेत्र के लोगों में आक्रोश फैल गया। वाहन स्वामियों के साथ तमाम लोग थाने पहुंच गए। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी वाहनों में तोड़फोड़ करने वालों का पता लगाए जाने की मांग की। आक्रोशित लोगों ने शीघ्र अराजक तत्वों का पता नहीं लगाए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी। पुलिस टीम ने मौका मुआयना किया। थाना प्रभारी पीएस नेगी ने बताया कि वाहनों में तोड़फोड़ करने वालों का पता लगाया जा रहा हैं। बता दें इससे पूर्व भी नगर में वाहनों में तोड़फोड़ की घटनाएं हो चुकी हैं। इनमें से कई का अब तक खुलासा नहीं हुआ है।