Move to Jagran APP

पहले चांद का दर्शन फिर पति का दीदार

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: करवा चौथ का पर्व जिले भर में धूमधाम से मनाया गया। महिलाओं ने दिन

By JagranEdited By: Published: Sat, 27 Oct 2018 10:52 PM (IST)Updated: Sat, 27 Oct 2018 10:52 PM (IST)
पहले चांद का दर्शन फिर पति का दीदार
पहले चांद का दर्शन फिर पति का दीदार

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: करवा चौथ का पर्व जिले भर में धूमधाम से मनाया गया। महिलाओं ने दिन भर व्रत रखे और देर रात चांद की पूजा के बाद व्रत खोले। जिला मुख्यालय में जगह-जगह करवा चौथ पूजन के कार्यक्रम हुए जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भागीदारी की।

loksabha election banner

करवा चौथ पर्व पर महिलाएं सुबह मंदिरों में पहुंची। पूजा अर्चना कर अपने सुहाग की लंबी आयु की कामना की। जिला मुख्यालय में लांबा आवास में सोनिया लांबा ने विशेष पूजा आयोजन करवाया। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुई। दिन भर भजन कीर्तन चलते रहे। देर रात महिलाओं ने चंद्रमा की पूजा की और उन्हें जल चढ़ाया। विशेष रू प से सजी धजी महिलाओं ने पूजा अर्चना के बाद प्रसाद वितरित किए। पतियों ने महिलाओं को उपहार प्रदान किए तो महिलाओं ने भी अपने नाते रिश्तेदार और दोस्तों का सुहाग की निशानी चूड़ी, बिंदी, श्रंगार सामग्री और अन्य उपहार भेंट किए। नवविवाहिताओं में करवा चौथ को लेकर विशेष उत्साह था। अपने पहले करवा चौथ को नव दंपतियों ने धूमधाम से मनाया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.