Move to Jagran APP

डबल इंजन की सरकार में विकास कार्योंपर लगा ब्रेक: टम्टा

संवाद सहयोगी पिथौरागढ़ राज्य सभा सदस्य प्रदीप टम्टा ने एक बार फिर भाजपा सरकार पर निशाना साधत

By JagranEdited By: Published: Wed, 06 Mar 2019 10:48 PM (IST)Updated: Wed, 06 Mar 2019 10:48 PM (IST)
डबल इंजन की सरकार में विकास कार्योंपर लगा ब्रेक: टम्टा

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: राज्य सभा सदस्य प्रदीप टम्टा ने एक बार फिर भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार में विकास कार्य ठप पड़ गए हैं। जनता के पास आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को इसका करारा सबक सीखाने का अच्छा मौका है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से ऊंचे मनोबल के साथ चुनाव में जुटने को कहा।

loksabha election banner

बुधवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व राज्य सभा सदस्य प्रदीप टम्टा जिला मुख्यालय के नजदीकी हुड़ेती गांव में एक सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा विकास की सोच रखती है। पिछली संप्रग सरकार के कार्यकाल में सीमांत जिले में तेजी से विकास कार्य किए गए, मगर वर्तमान में केंद्र में बैठी भाजपा सरकार का कार्यकाल बेहद निराशाजनक रहा है। भाजपा सरकार ने संप्रग सरकार के विकास कार्यो पर रोक लगा दी है। प्रदेश में डबल इंजन की सरकार होने के बावजूद विकास कार्य पूरी तरह से ठप पड़ गए हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के पास जाकर भाजपा की जनविरोधी नीतियों का पर्दाफाश करने की बात कही। पूर्व विधायक मयूख महर ने कहा कि भाजपा सरकार केवल वादे करती है, जो कभी पूरे नहीं होते हैं। सीमांत जिले में आज भी हवाई सेवा, स्वास्थ्य सेवाओं का बुरा हाल है। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रकाश जोशी ने कहा कि कांग्रेस की सोच विकास की सोच है। कांग्रेस ने हमेशा विकास कार्यों को प्राथमिकता दी है। प्रदेश प्रवक्ता भुवन पांडे ने कहा कि देश में प्रधानमंत्री व प्रदेश में मुख्यमंत्री जनता को छलने का काम कर रहे हैं। पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत ने कहा कि सांसद प्रदीप टम्टा का कार्यकाल शानदार रहा है। आगामी लोस चुनाव में उनकी भारी मतों से विजय होना निश्चित है।

======== ये रहे मौजूद

इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख कनालीछीना प्रशांत भंडारी, ग्राम प्रधान राजेश उप्रेती, तिलक जोशी, महिपाल वल्दिया, रजत उप्रेती, उमेश उप्रेती, दीपेंद्र कुंवर, गौरव महर, निर्मल लोहिया, लक्ष्मण प्रसाद, सुरेंद्र प्रसाद, संजय भट्ट, वंशी, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप उप्रेती ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.