बेबी प्रियंका और अमित के गाने पर झूम उठा डीडीहाट
डीडीहाट महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची है। महोत्सव की तीसरी शाम कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की झड़ी लगा दी। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद अजय टम्टा व डीआइजी बीएस टोलिया ने किया।
संवाद सूत्र, डीडीहाट: डीडीहाट महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची है। महोत्सव की तीसरी शाम लोक कलाकारों संग दर्शक भी झूम उठे। कड़ाके की ठंड के बावजूद दर्शक देर रात तक मौजूद रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद अजय टम्टा व डीआइजी बीएस टोलिया ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। शुरुआत में विवेकानंद विद्या मंदिर, जीआइसी, वेदा, सानदेव, जीआइसी दूनाकोट के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। इसके बाद जोहार जनजागृति संगठन, अमित सागर, बेबी प्रियंका ने प्रस्तुति दीं। गढ़वाल के कलाकार अमित सागर के चैत की चैत्वाली.. गाने पर लोग नाचने लगे। गायिका बेबी प्रियंका ने भी अपने सुरों से समारोह में चार चांद लगा दिए। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष कमला चुफाल, रंगकर्मी जनार्दन उप्रेती, यशवंत महर, पुष्कर पांगती, कुंडल कन्याल, पूर्व प्रमुख जयंती देवी, सीओ विमल आचार्य, एसआइ मीनाक्षी रौतेला, रवींद्र पांगती आदि मौजूद रहे। संचालन हरीश चुफाल एकलव्य ने किया। रविवार दोपहर के कार्यक्रमों का शुभारंभ केरल पुलिस से सेवानिवृत्त डीजी केरल पुलिस कुंदन सिंह जंगपांगी व विशिष्ट अतिथि एलडी कापड़ी ने किया। आइटीबीपी ने लगाया निश्शुल्क स्वास्थ्य शिविर
महोत्सव के दौरान आइटीबीपी के डीआइजी एपीएस निबांडिया के निर्देशन में 7वीं वाहिनी आइटीबीपी द्वारा निश्शुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। डॉ. गिरीश कुमार ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवा दी। इसके अलावा सीओ अनुप्रीत बोरकर के निर्देशन में जीआइसी मैदान में रिवर क्रॉसिंग का भी आयोजन किया गया। गुब्बारा फुलाओ में हेमा ने मारी बाजी
महोत्सव के दौरान स्कूली बच्चों के मध्य विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जा रही हैं। गुब्बारा फुलाओ में हेमा खोलिया, गुब्बारा फोड़ो में साक्षी, कुर्सी दौड़ में अंजना भड़, फैंस ड्रेस में वैष्णवी, कैरम प्रतियोगिता एकल में मनोज चुफाल व युगल में दीपेंद्र बृजवाल, इंद्र कन्याल, जलेबी दौड़ जूनियर वर्ग में लोकेश कुमार व सब जूनियर वर्ग में रिषभ पंत, सुलेख प्रतियोगिता प्राथमिक वर्ग हिदी में बर्शित पुनेठा व अंग्रेजी में मोनिका, जूनियर वर्ग हिदी में रु पण कन्याल व अंग्रेजी में खुशबू कार्की ने प्रथम स्थान हासिल किया।