कैंसर से जुझ रहे जवान का निधन, सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
थल जेएनएन मुनस्यारी तहसील के मूर्ति गांव निवासी कैंसर रोग से ग्रसित मान सिंह थापा का 38 वर्ष क
थल, जेएनएन : मुनस्यारी तहसील के मूर्ति गांव निवासी कैंसर रोग से ग्रसित मान सिंह थापा का 38 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। वह सेना के राष्ट्रीय राइफल्स 15 आरआर बांदीपुर में तैनात थे। बुधवार को स्थानीय रामगंगा नदी में सैन्य सम्मान के साथ जवान का अंतिम संस्कार किया गया।
हवलदार मान सिंह विगत डेढ़ वर्ष से कैंसर से पीड़ित थे। विगत सप्ताह उन्हें मिलिट्री अस्पताल से घर भेजा गया। बीती रात्रि उन्होंने अपने आवास में अंतिम सांस ली। बुधवार को स्थानीय रामगंगा घाट में उनकी अंत्येष्टि की गई। 18 गनेरियर चर्मा के नायब सूबेदार रामभान के नेतृत्व में सेना के जवानों ने जवान को अंतिम सलामी दी। चिता को मुखाग्नि जवान के चाचा दीवान सिंह थापा ने दी। मृतक जवान अपने पीछे पत्नी इंद्रा थापा, पुत्री वर्षा (15), पुत्र विशाल (12) को छोड़ गए हैं। मान सिंह पांच भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। बड़े भाई गोविंद थापा सेना में हैं। तीसरे भाई चंचल थापा जे एंड के राइफल में तैनात हैं। चौथा भाई फकीर थापा पर घर ही हैं और पांचवां भाई त्रिलोक थापा मूर्ति गांव के प्रधान हैं। इस मौके पर सेना की ओर से तेजराम, दीपक कुमार, 80 यूके बटालियन एनसीसी पिथौरागढ़ के सुबेदार राजभान गुरू ंग, रघुवीर आदि मौजूद रहे।