सिग्नल न होने से शोपीस बने मोबाइल, गुस्साए लछैर के ग्रामीणों ने फूंका संचार कंपनियों का पुतला
पिथौरागढ़ मूनाकोट के लछैर क्षेत्र में बदहाल संचार सेवाओं से गुस्साए क्षेत्र के लोगों ने संचार कंपनियों के खिलाफ प्रदर्शन किया।
पिथौरागढ़, जेएनएन : विकासखंड मूनाकोट के लछैर क्षेत्र में बदहाल संचार सेवाओं से गुस्साए क्षेत्र की जनता ने संचार कंपनियों का पुतला दहन किया। क्षेत्रवासियों ने अविलंब सेवा में सुधार नहीं होने पर उग्र आंदोलन की धमकी दी है।
ग्राम प्रधान कुंडल महर के नेतृत्व में एकत्र क्षेत्र की जनता ने बीएसएनएल व निजी संचार कंपनियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रदर्शन किया। क्षेत्रवासियों ने कहा कि लछैर क्षेत्र जिला मुख्यालय से मात्र 16 किमी की दूरी पर स्थित है, मगर यहां संचार सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। जबकि लछैर से मात्र तीन किमी की दूरी पर सिरड़ में मोबाइल टावर लगाया गया है, जिससे सिग्नल नहीं आ पाते हैं। जिस कारण ग्रामीणों को डिजिटल युग में भी संचार सुविधा से वंचित रहना पड़ रहा है। ग्राम प्रधान महर ने कहा कि क्षेत्र की जनता संचार सेवा में सुधार के लिए कई बार बीएसएनएल व निजी संचार कंपनियों के दफ्तरों के चक्कर लगा चुकी है। इसके बावजूद समस्या जस की जस बनी हुई है। उन्होंने मोबाइल टावर की रेंज बढ़ाकर लछैर में संचार सेवा बहाल करने की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में क्षेत्र पंचायत सदस्य शिवम गुरू ंग, प्रधान चिराली राजू थापा, गणेश भट्ट, महेंद्र महर, पार्वती देवी, चंद्रकला देवी, करन सिंह, किशोर राम, मनोहर खनका, पुष्कर गुरूं ग, कमल जोशी, सुनील थापा, मिलाप सिंह, कुंडल सिंह, श्यामू राम, महेश दिगारी, ललित खनका, लक्ष्मण राम, विजय थापा, ललित थापा, भूपेंद्र सिंह, गणेश राम, कृष्ण कुमार आदि शामिल थे।