Move to Jagran APP

गुस्साए कर्मचारियों ने फूंका परिवहन मंत्री का पुतला

संवाद सहयोगी पिथौरागढ़ सीधी भर्ती के लिए जारी शासनादेश के विरोध से भड़के कर्मचारियों

By JagranEdited By: Published: Tue, 17 Sep 2019 11:12 PM (IST)Updated: Tue, 17 Sep 2019 11:12 PM (IST)
गुस्साए कर्मचारियों ने फूंका परिवहन मंत्री का पुतला
गुस्साए कर्मचारियों ने फूंका परिवहन मंत्री का पुतला

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: सीधी भर्ती के लिए जारी शासनादेश के विरोध से भड़के कर्मचारियों ने परिवहन मंत्री यशपाल आर्य का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि रोस्टर में बदलाव हुआ तो पूरे प्रदेश में उग्र आंदोलन छेड़ दिया जाएगा।

loksabha election banner

उत्तराखंड जनरल ओबीसी इंप्लाइज यूनियन के जिलाध्यक्ष दिनेश गुरुरानी की अगुवाई में एकत्र हुए कर्मचारियों प्रदर्शन करते हुए कहा कि सीधी भर्ती के लिए तय रोस्टर शासनादेश का विरोध कर प्रदेश के परिवहन मंत्री एक वर्ग विशेष का पक्ष ले रहे हैं। वक्ताओें ने कहा कि इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने पदोन्नति में आरक्षण व्यवस्था खत्म करने, प्रमोशन में लगी रोक हटाने की मांग करते हुए कहा कि सरकार इन मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लेती है तो कर्मचारी उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। प्रदर्शन करने वालों में उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष शमशेर महर, कैलाश पुनेठा, केएस अधिकारी, प्रदीप भट्ट, प्रवीण रावल, संजय जोशी, चंद्रशेखर, प्रवीण सिंह डीनिया, प्रमोद जोशी, बालकृष्ण भट्ट, गोविंद भट्ट, कैलाश जोशी, जीतेश पंत, दीपा रावत, नीलम जोशी, योगिता चंद, बबीता वर्मा, पदम सिंह, रोहित उप्रेती, प्रहलाद, वेद प्रकाश भट्ट, निशा कन्याल, मोतिमा जेठी आदि शामिल थे। प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी करते हुए परिवहन मंत्री यशपाल आर्य का पुतला फूंका गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.