Move to Jagran APP

आंबेडकर के सपनों का भारत बनाने का लिया संकल्प

संवाद सहयोगी पिथौरागढ़ संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की 128वीं जयंती रविवा

By JagranEdited By: Published: Sun, 14 Apr 2019 11:00 PM (IST)Updated: Sun, 14 Apr 2019 11:00 PM (IST)
आंबेडकर के सपनों का भारत बनाने का लिया संकल्प

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की 128वीं जयंती रविवार को जिलेभर में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। जिला मुख्यालय में छलिया नृत्य के साथ रैली निकाली गई। बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। जगह-जगह विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर बाबा साहेब को श्रद्धांजलि दी गई।

loksabha election banner

जिला मुख्यालय में स्थानीय आंबेडकर पार्क में संयुक्त संयोजन समिति के बैनर तले एकत्र लोगों ने डॉ. आंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद नगर में छलिया नृत्य के साथ भव्य रैली निकाली गई। तत्पश्चात जिला पंचायत सभागार में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। संयुक्त संयोजन समिति के अध्यक्ष गोपाल राम सिरौला की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि गणेश प्रसाद कोहली और विशिष्ट अतिथि धनीराम चन्याल व कोषाधिकारी धर्मराज चन्याल ने संयुक्त रू प से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अपने संबोधन में अतिथियों ने आंबेडकर की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए सभी से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम में जानकी देवी, गंगोत्री दताल, महेश टम्टा, बची राम, भुवन चंद्र आर्या, बसपा जिलाध्यक्ष राजेश कुमार आदि मौजूद थे।

आंबेडकर जयंती पर आरंभ के तत्वावधान में नगरपालिका हॉल में निबंध, कहानी, कविता, पोस्टर, भाषण आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें सोरवैली, दयानंद इंटर कॉलेज, दयासागर पब्लिक स्कूल, स्टेफर्ड, डॉन बॉस्को, वीर शिवा आदि स्कूलों के

बच्चों ने प्रतिभाग किया।

घंटाकरण स्थित भाजपा कार्यालय में कार्यकताओं ने संविधान निर्माता के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और आंबेडकर अमर रहे के नारे लगाए। इस मौके पर नगरपालिका अध्यक्ष राजेंद्र रावत, महेंद्र सिंह लुंठी, भाजपा एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष मनोज कुमार, दुग्ध संघ अध्यक्ष विनोद भट्ट, एलएम भट्ट, जगदीश प्रसाद, राकेश देवलाल, पूरन वर्मा आदि मौजूद रहे।

तिलढुकरी स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मयूख महर ने कहा कि डॉ. आंबेडकर द्वारा देश को दिए गए योगदान को कभी नहीं भूलाया जा सकता है। जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर ने कहा कि डॉ. आंबेडकर राजनेता व विधि के ज्ञाता थे। उन्होंने राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभाई। इस मौके पर बहादुर सामंत, प्रकाश देवली, शाहवाज खान, रजत विश्वकर्मा, जगदीश सिंह धामी, राजेंद्र कोहली, ऋषेंद्र महर, योगेश नगरकोटी, निस्सू उप्रेती आदि मौजूद रहे।

गंगोलीहाट: डॉ. आंबेडकर की जयंती पर एससी/एसटी शिक्षक एसोसिएशन के तत्वावधान में नगर में रैली निकाली गई। इसके बाद आयोजित सभा में विधायक मीना गंगोला ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए सभी से उनके दिखाए गए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख गंगा बिष्ट, डॉ. मोहन आर्या, बीआर कोहली, नंद लाल, डीके बेरी, राधा कृष्ण, दर्पण कुमार, धीरज बिष्ट, भाजपा नगर अध्यक्ष रमेश बोरा, सामाजिक कार्यकर्ता गोकुल गंगोला आदि मौजूद रहे। संचालन सूर्यप्रकाश कालाकोटी, बलवीर प्रसाद, कृष्णा बोरा ने संयुक्त रू प से किया।

डीडीहाट: यहां स्थानीय अंबेडकर पार्क में विभिन्न संगठन के लोगों द्वारा डॉ. आंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस मौके पर प्रदीप पाल, राजेंद्र बोरा, ललित चुफाल, कैलाश खोलिया, सुजाता देवी, काशी राम गौतम, भूपेंद्र आर्या, सत्यदेव आर्या, रविंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

बेरीनाग: यहां गाजे-बाजों के साथ नगर में रैली निकाली गई। इसके बाद स्थानीय जीआइसी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष हेम पंत ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर अनिल ह्यूमन, डीआर टम्टा, पीआर कोहली, सुरेश टम्टा, नवीन कुमार, भीम कुमार, हरि प्रसाद लोहिया, सुरेंद्र ग्वासीकोटी, कैलाश चन्याल, गंगा आर्या, हिमांशु आर्या, प्रदीप आगरी आदि मौजूद थे।

गणाई-गंगोली: हरसैम मंदिर में फडियाली के बुद्धिजीवी वर्ग द्वारा अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर हरक चंद्र भारती, बहादुर राम महरा, जगदीश आगरी, सदी राम आगरी, देवेंद्र आगरी, दीपक महरा, योगेश भारती, शिव शंकर आगरी आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.