रामलीला के स्थान पर विषाड़ में अखंड रामायण
पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय के नजदीकी विषाड़ गांव में कोविड-19 के चलते रामलीला स्थगित कर दी गई।
By JagranEdited By: Published: Tue, 03 Nov 2020 10:47 PM (IST)Updated: Tue, 03 Nov 2020 10:47 PM (IST)
संस, पिथौरागढ़: जिला मुख्यालय के नजदीकी विषाड़ गांव में कोविड-19 के चलते रामलीला स्थगित कर दी गई है। ग्रामीणों ने रामलीला के स्थान पर मंगलवार को अखंड रामायण का आयोजन किया। मंदिर परिसर में आयोजित अखंड रामायण में श्रद्धालुओं ने भागीदारी की। आयोजन आदर्श रामलीला कमेटी के तत्वावधान में किया जा रहा है। बुधवार को पारायण के साथ अखंड रामायण का समापन होगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें