विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आदि कैलास यात्रा का दूसरा चरण शुरू, पहले दिन 481 यात्रियों को मिला इनर लाइन परमिट

Published: Sun, 20 Sep 2026 05:30 PM (IST)

प्रसिद्ध आदि कैलास और ओम पर्वत की पवित्र यात्रा का दूसरा चरण धारचूला से शुरू हो गया है, जिसमें पहले दिन 481 यात्रियों को इनर लाइन परमिट जारी किए गए।

यात्री गुंजी रवाना, सबसे अधिक यात्री पश्चिम बंगाल के दूसरे नंबर पर गुजरात. Jagran

यात्री गुंजी रवाना, सबसे अधिक यात्री पश्चिम बंगाल के दूसरे नंबर पर गुजरात. Jagran

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सूत्र जागरण , धारचूला। प्रसिद्ध आदि कैलाश और ओम पर्वत की पवित्र यात्रा के दूसरे चरण का शंभारंभ हो चुका है। यात्रा का दूसरा चरण शुरू होते ही देशभर से शिवभक्तों और श्रद्धालुओं का सीमांत नगर धारचूला पहुंचने का सिलसिला तेज हो गया है।

प्रशासन की ओर से पहले दिन 481 यात्रियों को इनर लाइन परमिट जारी किए गए। परमिट मिलने के बाद बम-बम भोले और हर-हर महादेव के जयकारों के साथ सभी यात्री अपने अगले पड़ाव गुंजी के लिए रवाना हो चुके हैं। श्रद्धालु सोमवार को आदि कैलाश और ओम पर्वत के अलौकिक दर्शन करेंगे।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में विंटर टूरिज्म की बहार, आदि कैलास यात्रा और मुनस्यारी के लिए 30 से 35 प्रतिशत बुकिंग

उपजिलाधिकारी आशीष जोशी ने बताया कि यात्रा के पहले दिन दर्शन के लिए जाने वालों में सबसे अधिक संख्या पश्चिम बंगाल के यात्रियों की रही। दूसरे नंबर पर गुजरात के श्रद्धालु रहे। इसके अलावा राजस्थान, दिल्ली और उत्तर प्रदेश से भी काफी संख्या में यात्री पहुंचे हैं। एसडीएम ने बताया कि सबसे बड़े ग्रुप पश्चिम बंगाल से आ रहे हैं, जिनमें तीस से चालीस यात्रियों के जत्थे शामिल हैं।

पर्यटन व्यवसाय को भी बड़ी संजीवनी मिली

यात्रा के दूसरे चरण के शुरू होने से स्थानीय पर्यटन व्यवसाय को भी बड़ी संजीवनी मिली है। धारचूला से लेकर उच्च हिमालयी क्षेत्र गुंजी और कुटी तक के टूर ऑपरेटरों, होमस्टे स्वामियों और होटल व्यवसायियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

करीब दो महीने बाद यात्रा दोबारा शुरू होने से घाटी में चहल-पहल बढ़ गई है, जिससे व्यापारियों के चेहरे खिल उठे हैं। माना जा रहा है कि यात्रियों की इस भारी आमद से सीमांत क्षेत्र की आर्थिकी को भी मजबूत बल मिलेगा। टूर आपरेटर शोभित नबियाल और नरेंद्र नपलच्याल ने यात्रा के दूसरा चरण आरंभ करने पर प्रशासन का आभार जताया है।

यह भी पढ़ें- पूरे साल होगी आदि कैलास यात्रा, CM Dhami के आदेशों के बाद तैयारी शुरू; 550 से अधिक होम स्टे तैयार

विदित हो कि आदि कैलास यात्रा का पहला चरण एक मई से एक जुलाई तक चला था। पहले चरण में 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने आदि कैलास, ओम पर्वत के दर्शन किए थे।इधर अब दूसरे चरण में भी भारी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है ।