उत्तराखंड में विंटर टूरिज्म की बहार, आदि कैलास यात्रा और मुनस्यारी के लिए 30 से 35 प्रतिशत बुकिंग
आदि कैलास यात्रा के दूसरे चरण की तिथि तय न होने के बावजूद श्रद्धालु पहुंचने लगे हैं, जिससे शरदकालीन पर्यटन में वृद्धि देखी जा रही है।

शरदकालीन पर्यटन में वृद्धि, आदि कैलास के लिए श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण टीम, धारचूला/ मुनस्यारी। आदि कैलास यात्रा के दूसरे चरण की तिथि अभी तय नहीं हुई है, लेकिन मौसम खुलने के साथ श्रद्धालु आदि कैलास और ओम पर्वत के दर्शन के लिए पहुंचने लगे हैं।
कुछ श्रद्धालु यात्रा के लिए रवाना हो चुके हैं। मुनस्यारी में शरदकालीन पर्यटन के लिए अक्टूबर माह में ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो गई है, जिसमें 30 से 35 प्रतिशत बुकिंग हो चुकी है।
मानसून के समापन के बाद आदि कैलास यात्रा का दूसरा चरण आरंभ होता है। यात्रा मार्ग की स्थिति धारचूला से कूलागाड़ तक अच्छी नहीं है, जबकि उच्च हिमालय में मार्ग दुरुस्त है। यात्रा के प्रवेश द्वार पर मार्ग सामान्य होने के बाद भी आदि कैलास यात्रा आरंभ होने की संभावना है।
यह भी पढ़ें- पूरे साल होगी आदि कैलास यात्रा, CM Dhami के आदेशों के बाद तैयारी शुरू; 550 से अधिक होम स्टे तैयार
यात्रियों का आना जारी है, जिनमें से कुछ दर्शन के लिए गए हैं और कुछ वापस लौट चुके हैं। प्रशासन द्वारा यात्रा की अनुमति मिलने पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। मुनस्यारी में अक्टूबर से पर्यटन गतिविधियों में तेजी आने की संभावना है।
होटल एसोसिएशन के महासचिव देवेंद्र सिंह मेहता ने बताया कि मध्य अक्टूबर के आसपास से होटलों में ऑनलाइन बुकिंग आने लगी है, जिसमें अधिकांश बुकिंग बंगाल के पर्यटकों की है। दुर्गा पूजा के आसपास बंगाली पर्यटक मुनस्यारी आने लगते हैं।
