कुटी से आगे खुला रास्ता, देश के कई हिस्सों से आदि कैलास पहुंचे भक्त... सुबह-सुबह कीजिए अद्भुत दर्शन
भारी बर्फबारी के बाद कुटी-आदि कैलास मार्ग से बर्फ हटा दी गई है, जिससे देश के विभिन्न हिस्सों से आए ...और पढ़ें

सौजन्य - योगेश गर्बयाल

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, पिथौरागढ़। भारी बर्फबारी से बंद कुटी आदि कैलास मार्ग से बर्फ हटाई गई, जिसके बाद बुधवार अपराह्न में देश के विभिन्न हिस्सों से आए भक्त आदि कैलास पहुंचे। भगवान शिव के वासस्थल के अद्भुत दर्शन किए। तस्वीरों में आप भी देखिए आदि कैलास का विहंगम दृश्य।
427 इनर लाइन परमिट जारी
आदि कैलास यात्रा के लिए बुधवार को तहसील प्रशासन द्वारा 427 इनर लाइन परमिट जारी किए गए| प्रथम चरण और दूसरे चरण में अब तक 58300 इनर लाइन परमिट जारी हो चुके हैं।

क्षेत्र से मिली जानकारी के अनुसार कुटी से आगे सड़क के एक तरफ की बर्फ हटाई गई है, जिससे सिंगल वाहन ही चल सकते हैं।
यह भी पढ़ें- पिथौरागढ़ में आदि कैलास यात्रा पर आई महिला तीर्थयात्री का निधन, हार्ट अटैक की आशंका
सूचना है कि निकुर्ज नाले के पास अभी भी फिसलन बनी हुई है। इसके चलते यहां पर वाहन संचालन मुश्किल हो रहा है। सड़क के एक तरफ की ही बर्फ हटने से वाहनों के संचालन पर वाहनों के फंसने की भी संभावना बनी हुई है।

प्रशासन द्वारा अभी वाहनों के पूर्ण संचालन पर अनुमति नहीं दी गई है। आईटीबीपी द्वारा सावधानी बरती जा रही है। कुछ यात्री पैदल चलकर भी आदि कैलास पहुंचे।
