Move to Jagran APP

72 की उम्र में भी काट रहे सेवायोजन कार्यालय के चक्कर, जानिए

जिस उम्र में लोग घर पर बैठकर सिर्फ आराम फरमाना चाहते हैं उस उम्र में एक जोशी सेवायोजन कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। 70 साल के जोशी आज भी एक अदद सरकारी नौकरी की आस में हैं।

By Raksha PanthariEdited By: Published: Fri, 15 Dec 2017 01:43 PM (IST)Updated: Fri, 15 Dec 2017 09:04 PM (IST)
72 की उम्र में भी काट रहे सेवायोजन कार्यालय के चक्कर, जानिए
72 की उम्र में भी काट रहे सेवायोजन कार्यालय के चक्कर, जानिए

पिथौरागढ़, [ओपी अवस्थी]: देश में रोजगार के कम होते अवसर के बीच सरकारी सेवायोजन कार्यालयों की काहिली भी बेरोजगारों को फौज बढ़ाने में कम जिम्मेदार नहीं। सिस्टम की इस काहिली को समझना हो तो इसके जीवंत सुबूत हैं पहाड़ के चंद्र बल्लभ जोशी। जोशी अब 72 वर्ष के हो गए। वह पिछले 48 वर्षों से प्रतिवर्ष सेवायोजन कार्यालय में अपने रोजगार पंजीकरण का नवीनीकरण कराना नहीं भूलते। हौसला ऐसा कि आज भी उन्हें एक अदद सरकारी नौकरी के लिए सेवायोजन कार्यालय का बुलावा आने का इंतजार रहता है। 

loksabha election banner

चीन और नेपाल से सटे पिथौरागढ़ जिले के मूनाकोट ब्लाक के भड़कटिया निवासी चंद्र बल्लभ 1969 के स्नातक हैं। 1945 में साधारण परिवार में जन्मे जोशी ने आगरा विश्वविद्यालय से स्नातक करने के बाद एक अदद सरकारी नौकरी का ख्वाब देखा। उन्होंने 1969 में ही पिथौरागढ़ के सेवायोजन कार्यालय में अपना पंजीकरण कराया। जिसकी पंजीकरण संख्या 2978/69 है। हर वर्ष वह नौकरी आने की प्रतीक्षा में पंजीकरण का नवीनीकरण कराना भी नहीं भूलते। हर बार वह अफसरों से एक ही सवाल करते हैं कि उन्हें नौकरी का सरकारी ऑफर कब आएगा। व्यवस्था से नाखुश 72 वर्षीय जोशी कहते हैं कि सरकारें आती जाती हैं, लंबे-चौड़े वादे होते हैं। बेरोजगारी दूर करने की जो बात होती है वह केवल भाषणों तक है। वह कहते हैं कि वह जब तक चलने फिरने वाली हालत में रहेंगे तब तक अपने पंजीकरण का नवीनीकरण कराते रहेंगे ताकि सरकारी काहिली का वह प्रमाण दे सकें। 

सरकारी नौकरी के इंतजार के बीच जोशी ने गरीबों के बच्चों की पढ़ाई से लेकर शादी तक में लोगों की मदद करने लगे। उनकी कर्मठता देखते हुए वह जनता ने उन्हें पांच साल के लिए मूनाकोट ब्लॉक का ब्लॉक प्रमुख भी चुना है।

आंदोलनकारी का प्रमाण पत्र भी न मिला 

पृथक उत्तराखंड राज्य के लिए हुए आंदोलन में जोशी ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। पुलिस की लाठियां भी खाईं लेकिन सरकारी स्तर पर राज्य आंदोलनकारी चिह्नित होने से वंचित रह गए।

जिला सेवायोजन अधिकारी यशवंत सिंह रावत का कहना है कि सेवायोजन के लिए पंजीकरण की न्यूनतम आयु 18 वर्ष है। सरकारी नौकरी की उम्र अधिकतम 42 साल है, लेकिन पंजीकरण के नवीनीकरण के लिए आयु पर कोई पाबंदी नहीं है। आउटसोर्सिंग से भी तमाम लोगों को निर्धारित आयु के बाद भी रोजगार का अवसर मिलता है या सरकारी योजनाओं का लाभ। इसलिए भी लोग नवीनीकरण कराते रहते हैं।   

यह भी पढ़ें: पहले झेली नियति की मार, अब यह दिव्यांग सिस्टम से रहा हार 

यह भी पढ़ें: प्रेम को पड़ी किस्मत की मार, आज इसलिए जिंदगी से मान बैठा हार

यह भी पढ़ें: यहां सड़क न होने से बीमार को कुर्सी पर बैठाकर ले जाते हैं ग्रामीण


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.