Move to Jagran APP

छह माह बाद दिल्ली के लिए शुरू हुई बस सेवा, 37 यात्री हुए रवाना

छह माह के लंबे अंतराल के बाद पिथौरागढ़ से 37 यात्री दिल्ली को रवाना हुआ।

By JagranEdited By: Published: Thu, 01 Oct 2020 05:00 AM (IST)Updated: Thu, 01 Oct 2020 05:00 AM (IST)
छह माह बाद दिल्ली के लिए शुरू हुई बस सेवा, 37 यात्री हुए रवाना

पिथौरागढ़, जेएनएन : छह माह के लंबे अंतराल के बाद देश की राजधानी के लिए सीधी बस सेवा बुधवार को शुरू हुई। पहले दिन दो बस सेवाएं संचालित की गई। जिनमें 37 यात्री दिल्ली रवाना हुए।

loksabha election banner

लाकडाउन के बाद से ही बस सेवा बंद थी। इधर एक पखवाड़े पूर्व पिथौरागढ़ से टनकपुर और हल्द्वानी के लिए बस सेवा शुरू कर दी गई थी, लेकिन प्रदेश से बाहर के लिए सेवा नहीं दी जा रही थी। जिसके चलते दिल्ली जाने वाले यात्री खासे परेशान थे। लाकडाउन से पूर्व दिल्ली के लिए जिले से छह बस सेवाएं दी जा रही थी। व्यापारी और उपचार के लिए दिल्ली जाने के लिए बस नहीं होने से खासे परेशान थे। लोगों को बेहद महंगी दरों पर टैक्सी बुक कराकर दिल्ली जाना पड़ रहा था।

सरकार ने दो रोज पूर्व दिल्ली के लिए बस सेवा संचालित करने की अनुमति परिवहन निगम को दी थी। पहले चरण में धारचूला, झूलाघाट और जिला मुख्यालय पिथौरागढ़ से एक-एक सेवा दी जानी है। बुधवार को धारचूला और झूलाघाट से सेवा शुरू नहीं हो पाई। जिला मुख्यालय से ही वाया टनकपुर और वाया हल्द्वानी एक-एक बस रवाना की गई। दोनों बसों में 37 यात्री दिल्ली के लिए रवाना हुए। रवाना होने से पूर्व यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। निगम प्रबंधन ने कहा है कि अब नियमित रू प से बसों का संचालन किया जाएगा। गुरुवार से देहरादून के लिए भी बस सेवा शुरू कर दी जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.