आरक्षण को लेकर दर्ज हुई 118 आपत्ति
संवाद सहयोगी पिथौरागढ़ त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को लेकर बुधवार को 118 आपत्ति दर्ज हुई। ग
संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़ : त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को लेकर बुधवार को 118 आपत्ति दर्ज हुई। ग्राम प्रधान पद पर सर्वाधिक 84 आपत्तियां दर्ज हुई। गुरुवार से आपत्तियों का निस्तारण शुरू होगा।
जिलाधिकारी कार्यालय और जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में बुधवार की सायं पांच बजे तक 118 आपत्तियां दर्ज हुई। ग्राम प्रधान पद पर 84 आपत्तियां दर्ज की गई। जिला पंचायत सदस्य की छह सीटों पर लोगों ने आपत्तियां लगाई। जिले की 24 क्षेत्र पंचायत सीटों पर भी आपत्तियां दर्ज हुई हैं। ब्लाक प्रमुख बिण पद के लिए तीन और मूनाकोट ब्लाक प्रमुख पद के लिए एक आपत्ति दर्ज की गई है। ब्लाक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य और क्षेत्र पंचायत पद की आपत्तियों का निस्तारण गुरुवार को किया जाएगा, जबकि ग्राम प्रधान और सदस्य ग्राम पंचायत पद पर आई आपत्तियों का निस्तारण शुक्रवार को होगा।
मुनस्यारी विकास खंड के अंतर्गत चोना, हरकोट, बोना क्षेत्र पंचाचत सदस्य सीट और नामिक, सुरिग, बोना, रू ईसपट्टा, गिनी, होकरा, चूलकोट, कत्यूड़ा ग्राम प्रधान पद के लिए आपत्ति लगाई गई हैं। अन्य विकास खंडों में दर्ज हुई आपत्तियों का विवरण देर सायं तक जिला मुख्यालय नहीं पहुंचा था। बता दें जिले में आठ ब्लाक प्रमुख, 33 जिला पंचायत सदस्य, 290 क्षेत्र पंचायत सदस्य, 686 ग्राम प्रधान और 4956 सदस्य ग्राम पंचायत सदस्यों का चुनाव होना है।