विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Earthquake in Uttarakhand: भूकंप से डोली पिथौरागढ़ की धरती, मुनस्यारी और तल्ला जोहार में महसूस किए गए झटके

By Jagran NewsEdited By: Nirmala Bohra
Published: Sun, 22 Jan 2023 10:04 AM (IST)Updated: Sun, 22 Jan 2023 10:29 AM (IST)

Earthquake in Uttarakhand रविवार सुबह उत्‍तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़ की धरती भूकंप के झटकों से डोल उठी। आपदा प्रबंधन ...और पढ़ें

Earthquake in Uttarakhand: रिक्टर पैमाने पर 3.8 मैग्नीट्यूट तीव्रता का भूकंप का झटका महसूस किया गया।
Earthquake in Uttarakhand: रिक्टर पैमाने पर 3.8 मैग्नीट्यूट तीव्रता का भूकंप का झटका महसूस किया गया।

टीम जागरण, पिथौरागढ़: Earthquake in Uttarakhand: रविवार सुबह उत्‍तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़ की धरती भूकंप के झटकों से डोल उठी।

सुबह 8:58 बजे मुनस्यारी और तेजम तहसील क्षेत्र के तल्ला जोहार में रिक्टर पैमाने पर 3.8 मैग्नीट्यूट तीव्रता का भूकंप का झटका महसूस किया गया।

आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार भूकंप का केंद्र पिथौरागढ़ जिले के ही रामगंगा नदी किनारे रुइनाथल और उपराडा पाठक के निकट था। इसकी गहराई दस किमी थी। किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है।

12 जनवरी को उत्‍तरकाशी में महसूस किए गए थे भूकंप में झटके

विगत 12 जनवरी को उत्‍तरकाशी जिले में भूकंप में झटके महसूस किए गए थे। देर रात करीब 2:12 बजे आए भूकंप का केंद्र उत्तरकाशी में दर्ज किया गया था। भूकंप की तीव्रता 2.9 मापी गई थी।

दिसंबर माह में भी उत्‍तरकाशी में आया था भूकंप

दिसंबर माह में भी उत्‍तरकाशी में देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। 18 दिसबंर को उत्तरकाशी में रात करीब 1 बजकर 50 मिनट पर भूकंप से धरती हिली थी।